सीहोर । केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को गुरु नानक देव की जयंती के अवसर पर मध्य प्रदेश के सीहोर जिला मुख्यालय स्थित गुरुद्वारा में आयोजित लंगर कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने गुरु दरबार में मत्था टेक कर प्रदेश की जनता के लिए खुशहाली की अरदास की और ज्ञानी जी को दरबार के लिए परंपरा अनुसार वस्त्र भेंट किया। इस दौरान गुरुद्वारा के बाहर लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को सीहोर में गंगा आश्रम स्थित गुरुद्वारे पहुंचे, जहां विधायक सुदेश राय के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा उनकी गुलदस्ता भेंट कर अगवानी की गई। उन्होंने यहां गुरु दरबार में मत्था टेका और नागरिकों की सुख-समृद्धि की अरदास की। गुरुद्वारा के बाहर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधायक सुदेश राय ने समस्त सिख समाज जनों और लंगर में प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे श्रद्धालुओं को गुरु नानक जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर सिख समाज सिंह सभा के अध्यक्ष पदाधिकारियो के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता जसपाल सिंह अरोरा नगर पालिका अध्यक्ष विकास प्रिंस राठौर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अमिता अरोरा, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष सीताराम यादव,भाजपा मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति, भाजपा नेता सन्नी सरदार और समस्त सिख समाज जन और श्रद्धालू नागरिक उपस्थित रहे।
You may also like

26 सालˈ के युवक के पेट से निकले 39 सिक्के और 37 चुंबक के टुकड़े पेट में दर्द के बाद लाया गया था अस्पताल﹒

मुनीर सत्ता के लिए कुछ भी करने को तैयार... इमरान खान का पाकिस्तान आर्मी चीफ पर बड़ा हमला, बताया मानसिक रूप से अस्थिर

आज का मौसम 6 नवंबर 2025: हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी... तो कई राज्यों में झमाझम बारिश, जान लीजिए यूपी-दिल्ली का हाल

कनाडा में कितने लोग पाएंगे PR? जानें विदेशी वर्कर्स के परमानेंट रेजिडेंट बनने की संख्या, सरकार ने बताया

मात्र 1ˈ दिन में मिर्गी का अचूक रामबाण उपाय जिससे आपको जिंदगीभर मिर्गी और लकवा नही होगा जानकारी आगे बढ़ा कर लोगो का भला करे﹒




