
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के गोविन्दपुरा विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं द्वारा आज (गुरूवार को) भारतीय सेना के सम्मान में सिंदूर यात्रा निकाली जा रही है। राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिकों द्वारा आयोजित इस विशाल सिंदूर यात्रा में पिछडा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर हजारों महिलाओं के साथ सम्मिलित होगी।
जनसम्पर्क अधिकारी महेश दुबे ने बताया कि यात्रा इन्द्रपुरी में यादव टी स्टाल से शाम 4 बजे प्रारंभ होकर पिपलानी पेट्रोल पम्प पर सम्पन्न होगी। यात्रा में ब्रम्होस मिसाइल की प्रतिकृति की झांकी, भारत माता की सजीव झांकी और एनसीसी बैंड आदि प्रमुख आकर्षण का केन्द्र होंगे।
You may also like
कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 8वें वेतन आयोग से बढ़ेगी सैलरी या मिलेगा बोनस?
IPL 2025 गुजरात ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, प्लेऑफ से बाहर हो चुकी लखनऊ के सामने बड़ी चुनौती
चीन का एक दशक तक यहां रहा है दबदबा, अब भारत तोड़ने को तैयार, किसने की यह भविष्यवाणी?
प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई! 18 बीघा में फैली अवैध कॉलोनी ध्वस्त, मोटी रकम लेकर बेच रहे थे प्लॉट
आपने भारत के सम्मान से समझौता कर लिया! अब राहुल ने 3 सवालों से पीएम पर साधा निशाना