Next Story
Newszop

Mumbai: पीएम मोदी 30 सितंबर को मुंबईवासियों को देंगे, अंडरग्राउंड मेट्रो की सौगात!

Send Push
image

मुंबई। मुंबईवासियों को एक और बड़ी सौगात देने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 सितंबर को मुंबई आ रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी मुंबई के वर्ली से कफ परेड तक की अंडरग्राउंड मेट्रो का उद्घाटन करेंगे। इस मेट्रो का फर्स्ट फेज सीप्ज़ एमआईडीसी से आचार्य अत्रे मेट्रो स्टेशन तक शुरू है। पीएम मोदी इसके दूसरे फेज का उद्घाटन करेंगे।
मेट्रो के अधिकारियों के अनुसार, इस मेट्रो सर्विस की लाइन 33.5 किमी लंबी होगी। बताया जा रहा है कि इसमें कुल 27 स्टेशन होंगे जिसमें 26 स्टेशन अंडरग्राउंड होंगे। आरे से वर्ली तक का लगभग 22.5 किमी का हिस्सा पहले से ही शुरू किया जा चुका है। वहीं, अब कफ परेड से लेकर वर्ली तक का 11 किमी वाला दूसरा फेज भी आम लोगों के लिए शुरू कर दिया जाएगा। अंडरग्राउंड मेट्रो के इस फेज के उद्घाटन के बाद कोलाबा से आरे कॉलोनी तक का सफर एक घंटे से कम समय में पूरा किया जा सकेगा। यानि सड़क के 2-3 घंटे का सफर इस मेट्रो से बहुत कम समय में पूरा होगा, साथ ही यात्रियों का सफर भी आरामदायक होगा।

मुंबई स्टार्टअप की राजधानी बन गई: CM फडणवीस
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मेट्रो की जानकारी देते हुए बताया कि आपने (विपक्ष) इतने सालों तक बीडीडी चॉल को विकसित नहीं होने दिया। इस ‘देवा भाऊ’ ने इसे विकसित किया। सीएम ने कहा कि यह एशिया की सबसे बड़ी परियोजना है। 120 फुट की जगह थी, एक मराठी व्यक्ति 520 फुट के घर में चला गया। प्रवीण दरेकर की वजह से, अभ्युदय नगर का एक मराठी व्यक्ति 600 फुट के घर में जाएगा।
सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हमने गिरगांव में पुनर्वास भवन भी बनाए। 1600 परियोजनाएं स्व-पुनर्विकास में चली गईं। उन्होंने कहा कि क्या आप इनमें से कम से कम एक भी कर पाए हैं? मुंबई की क्या हालत है जो आपने की है? 2000 के बाद, आपने लगातार मुंबई को पीछे रखने की कोशिश की है।
फडणवीस ने आगे कहा, पिछले 10 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, मुंबई स्टार्टअप की राजधानी बन गई है। इस देश का अगला बदलाव डेटा सेंटर है, इसकी 60 फीसदी क्षमता महाराष्ट्र ने पूरी की है।

Loving Newspoint? Download the app now