भाेपाल। लोक आस्था का महापर्व छठ आज (शनिवार) से नहाय खाय के साथ शुरू हो रहा है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने मप्र में उत्तर भारतीय, बिहारी, भोजपुरी समाज सहित सभी प्रदेशवासियों को 4 दिवसीय छठ महापर्व के पहले दिन नहाय- खाय की बधाई और शुभकामनाएं दी है।
मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट कर लिखा संतान की मंगलकामना एवं परिवार की खुशहाली के लिए समर्पण व त्याग की पराकाष्ठा के पर्व छठ पूजा के प्रथम दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। छठी मैया और सूर्य देव से प्रार्थना है कि ममता की प्रतिमूर्ति माताओं की कामनाएं पूर्ण करें, सुख, समृद्धि, संपन्नता की उत्तरोत्तर वृद्धि दें।
You may also like

IPO calendar: अगले हफ्ते 3 आईपीओ मारेंगे एंट्री, कुल कीमत 1750 करोड़ रुपये से ज्यादा, पैसा कमाने के लिए पैसा रखें तैयार

बिहार में राजद रोजगार नहीं देगी, बल्कि छीन लेगी: दिनेश शर्मा

कुरनूल हादसा: बस से टकराने वाली बाइक पर सवार रहे शख़्स ने उस रात क्या देखा, पुलिस ने बताया

खुदाई के दौरान मजदूरों के हाथ लगी 216 स्वर्ण मुद्राएं, बेचने` गए बाजार तो हो गया ये कांड

बुन्देलखंड के युवाओं की प्रतिभा को निखारेगा अखिल भारतीय विराट दंगल : जवाहरलाल राजपूत




