
भागलपुर। जिले के गोराडीह थाना क्षेत्र के बदलूचक गांव में रविवार को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी को गोली मार दी और फिर खुद को भी चाकू घोंपकर आत्महत्या की कोशिश की। तीनों घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों की पहचान बदलूचक निवासी मोहम्मद मजहर, उसकी पत्नी अफरोज और बेटी शकीला के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मजहर ने पत्नी के पेट में गोली मारी जो आर-पार होकर पास में सो रही बेटी के सीने में जा फंसी। पत्नी को गंभीर हालत में प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है,जबकि बेटी का जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज जारी है।
अस्पताल में भर्ती शकीला ने बताया कि वह सो रही थी तभी अचानक उसके अब्बा ने गोली चला दी। वहीं आरोपित मजहर ने कहा कि वह गुस्से में था इसलिए गोली चला दी। उसने यह भी कबूल किया कि उसके पास पहले से बंदूक और गोली मौजूद थी। वारदात के बाद आरोपित ने खुद को भी चाकू मार लिया। फिलहाल उसका इलाज पुलिस कस्टडी में चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही गोराडीह थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू कर दी है।
You may also like
मनुष्य के भीतर अनन्त शक्तियां समाहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Kantara: Chapter 1 की रिलीज़ से पहले की टिकट बिक्री में अच्छी शुरुआत
सूर्यकुमार यादव का एशिया कप 2025 में निराशाजनक प्रदर्शन
VIDEO: क्या टी-20 टीम की कमज़ोर कड़ी बन गए हैं शुभमन गिल, एशिया कप फाइनल में भी फेंक दिया विकेट
एशिया कप 2025: भारत बना चैंपियन, पाकिस्तान को पांच विकेट से दी मात