राजस्थान में एक बार फिर गैंगरेप का मामला सामने आया है। जहां एक युवती के साथ चलती कार में गैंगरेप किया गया। यह मामला राजस्थान की कोचिंग सिटी कोटा का है। बताया जा रहा है कि महावीर नगर थाना इलाके में एक युवती के साथ चलती कार में गैंगरेप किया गया। पुलिस ने इस घटना के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
बमुश्किल चंगुल से छूटी पीड़िता
पीड़िता ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक आरोपियों ने युवती को बहला-फुसलाकर कार में बैठा लिया। इसके बाद युवती को शहर के अलग-अलग इलाकों में ले जाया गया। इस दौरान चलती कार में उसके साथ दुष्कर्म किया गया। घटना के बाद पीड़िता किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटी। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है।
पीड़िता की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लिया और महावीर नगर थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को हिरासत में लिया जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाएगा।बहरहाल, इस घटना के बाद कोटा शहर एक बार फिर बदनाम हुआ है। कोटा में छात्राओं की आत्महत्या के मामलों से पुलिस और प्रशासन की नींद पहले से ही उड़ी हुई है। वहीं, इस तरह की गैंगरेप की घटनाओं से कोटा शहर का नाम और भी बदनाम हो रहा है।
You may also like
कृषि समागम का उद्देश्य किसानों को खेती की नई तकनीक की जानकारी देना: मंत्री पटेल
मंत्री काश्यप बने मप्र बास्केटबॉल एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक
मध्य प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण के लिये प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
देवासः मुख्यमंत्री डॉ. यादव हाटपिपल्या में भव्य तिरंगा यात्रा में हुए शामिल
मप्रः मुख्यमंत्री शुक्रवार को प्रदेशव्यापी महिला बाइक रैली 'अहिल्या वाहिनी' में होंगे शामिल