आज मंगलवार, 24 जून 2025 को आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि शाम 6:59 बजे तक रहेगी, उसके बाद अमावस्या तिथि शुरू हो जाएगी। रोहिणी नक्षत्र दोपहर 12:54 बजे तक रहेगा, उसके बाद मृगशिरा नक्षत्र शुरू हो जाएगा। शूल योग सुबह 9:36 बजे तक प्रभावी रहेगा, उसके बाद गंड योग शुरू हो जाएगा। विष्टि करण सुबह 8:33 बजे तक रहेगा, उसके बाद शकुनि करण शाम 6:59 बजे तक रहेगा और अंत में चतुष्पद करण शुरू हो जाएगा। ग्रहों की स्थिति के अनुसार चंद्रमा दिनभर वृषभ राशि में रहेगा और रात 11:45 बजे के बाद मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। शुक्र मेष राशि में, सूर्य और बृहस्पति मिथुन राशि में, मंगल और केतु सिंह राशि में, राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि में रहेगा। आइए ज्योतिषाचार्य पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं आज का दिन आपके लिए क्या लेकर आया है।
मेष राशि
आज शुभ समाचार मिलने के योग हैं। भाग्य का साथ मिलेगा और नया काम शुरू करने के लिए समय शुभ है। परिवार के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत रंग लाएगी, लेकिन जल्दबाजी से बचें। हनुमान जी की कृपा आज आप पर बनी रहेगी।
वृषभ
आज वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। परिवार में किसी के स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें। कामकाज में धीमी गति रहेगी, लेकिन धैर्य रखें। अनावश्यक खर्च से बचें और रचनात्मक कार्यों पर ध्यान दें।
मिथुन
शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता के योग हैं। परिवार से सहयोग मिलेगा और घर में कोई शुभ कार्यक्रम हो सकता है। आत्मविश्वास के साथ निर्णय लें, लेकिन दूसरों की सलाह को भी महत्व दें। हनुमान जी की पूजा करें, आशीर्वाद मिलेगा।
कर्क
छोटी-छोटी बातों पर विवाद से बचें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और अनावश्यक यात्राओं से बचें। कार्यक्षेत्र में स्थिरता बनाए रखें। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी।
सिंह
आज आत्मविश्वास और ऊर्जा में वृद्धि होगी। नौकरी से संबंधित शुभ समाचार मिल सकता है। परिवार के बुजुर्गों की सलाह लें। निवेश के लिए समय अनुकूल है, लेकिन सोच-समझकर निर्णय लें। बजरंगबली के मंदिर में जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें। आपके काम बनेंगे।
कन्या
आज सावधान रहें, क्योंकि दुर्घटना की संभावना है। काले और नीले कपड़े पहनने से बचें। यात्रा करने से बचें और अपने काम पर ध्यान दें। धैर्य के साथ निर्णय लेने से नुकसान टल सकता है।
तुला
स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। अनावश्यक आरोप लगने की संभावना है। नकारात्मक विचारों से बचें और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाएं। कार्यक्षेत्र में धैर्य के साथ आगे बढ़ें।
वृश्चिक
परिवार या प्रियजनों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। बुद्धि से काम में सफलता मिलेगी। परिवार के साथ तालमेल बनाए रखें। धैर्य और संयम से बेहतर परिणाम मिलेंगे। हनुमान जी के आशीर्वाद से आपके काम बनेंगे।
धनु
परिवार में मांगलिक आयोजनों में शामिल होने का अवसर मिलेगा। नौकरी से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। बजरंगबली की कृपा से कोई बिगड़ा हुआ काम भी बन जाएगा। आत्मविश्वास के साथ काम करें और दूसरों की मदद करने से न चूकें।
मकर
परिवार और दोस्तों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। यात्रा की योजना बन सकती है। पेट से जुड़ी समस्याओं के प्रति सावधान रहें। बाहर का और तला हुआ खाना खाने से बचें। कुंभ राशि पारिवारिक मुद्दों पर पिता से मतभेद हो सकता है। क्रोध में बोले गए शब्दों से बचें। कार्यस्थल पर सावधान रहें और सोच-समझकर निर्णय लें। धैर्य रखें।
मीन राशि
मीन राशि क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा विवाद हो सकता है। परिवार में किसी के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है। पारिवारिक सुख में कमी आने की संभावना है। शांत मन से काम लें।
You may also like
देवास जिले में दिल दहला देने वाली घटना: एक ही परिवार के चार सदस्यों ने खाया जहर, तीन की मौत, एक गंभीर
आईएमएस-बीएचयू में वयस्कों का अस्थि मज्जा प्रत्यारोपण शुरु, पूर्वी भारत के लिए उपलब्धि
सोनीपत:मुठभेड़ में गैंगस्टर चांद घायल, तीन साथी गिरफ्तार
करैरा में पूर्व सरपंच के घर हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने कराया पैदल जुलूस
Amitabh Bachchan revealed the secret: आखिर क्यों नहीं करते बहू ऐश्वर्या की तारीफ?