राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 44 पर एक डम्पर ने मनियां थाने के गश्ती वाहन को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में वाहन संख्या 112 के चालक सहित तीन पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को 108 एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल धौलपुर पहुंचाया।
जहां पुलिस कर्मी का उपचार जारी है। वहीं एक पुलिस कर्मी की हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया है। थाना प्रभारी रामनरेश मीना ने बताया कि बुधवार रात को राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 44 पर वृंदावन ढाबा के पास धौलपुर से आगरा जा रहे डम्पर चालक ने तेज गति व लापरवाही से वाहन चलाते हुए गश्ती पुलिस वाहन को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे वाहन में बैठे कांस्टेबल राजेश, कांस्टेबल विजय व हेड कांस्टेबल विजेंद्र सिंह सहित 112 वाहन के चालक भी घायल हो गए।
जहां घायलों को सामान्य अस्पताल धौलपुर में भर्ती कराया गया। वहीं कांस्टेबल राजेश की हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने डम्पर ट्रक को मौके से ही जब्त कर लिया। घटना के बाद चालक मौका पाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
You may also like
शिवा राजकुमार ने कमल हासन की कन्नड़ टिप्पणी पर ताली बजाने से किया इनकार, कर्नाटक में ठग लाइफ फिल्म के रिलीज पर भी हंगामा...
छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने में सामाजिक संस्थाओं की है महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
Tej Pratap Yadav Controversy: 'तेजस्वी और तेजप्रताप के बीच वर्चस्व की लड़ाई', BJP विधायक ने लालू परिवार पर बोला हमला
जींद : आंदोलन में मारे गए साथियों काे किसानों ने दी श्रद्धांजलि
गुरुग्राम: प्रधानमंत्री के 11 साल पहले के पूरे हुए वायदे हैं संकल्प से सिद्धि: नायब सिंह सैनी