अलवर में एक कुत्ता कमरे में सो रहे 9 महीने के बच्चे को उठाकर ले गया। पास में सो रही 3 साल की बहन ने जब यह देखा तो वह उसे बचाने के लिए दौड़ी। इस दौरान कुत्ते ने बहन की आंख नोच ली। कुत्ते ने दोनों को नोच डाला। बहन को कुल 6 टांके आए हैं। जबकि, 9 महीने के बच्चे को 4 टांके आए हैं। घटना कोटकासिम के जोड़िया गांव की है।
दरअसल, उत्तर प्रदेश के ललितपुर निवासी सुनील कुमार अपनी पत्नी के साथ जोड़िया गांव में निर्माणाधीन मकान में मजदूरी करते हैं। वे एक ही मकान में रहते हैं। सुनील कुमार ने बताया- रविवार शाम 4.30 बजे उनका बेटा माेहान (9 महीने) कमरे में सो रहा था। बेटी चंचल (3 साल) भी उसके बगल में थी। तभी कुत्ता कमरे में आया और 9 महीने के बेटे को घसीटकर बाहर ले जाने लगा।
बच्चे को छोड़कर बहन पर हमला कर दिया
बेटी चंचल ने जब यह देखा तो वह चिल्लाते हुए कुत्ते की ओर दौड़ी। कुत्ते ने 9 महीने के बेटे को छोड़कर बेटी पर हमला कर दिया। उसके चेहरे और आंखों को नोच डाला। आसपास काम कर रहे लोगों ने दोनों बच्चों को कुत्ते से बचाया। बच्ची की आंख में गंभीर चोट है। अभी यह नहीं कहा जा सकता कि उसे दिखाई देगा या नहीं।
दोनों को 10 टांके आए
इस दौरान कुत्ते ने दोनों भाई-बहन को नोच डाला। दोनों के मुंह और सिर पर करीब 10 टांके आए। लहूलुहान हालत में उन्हें कोटकासिम अस्पताल लाया गया। इसके बाद रात में उन्हें जिला अस्पताल लाया गया।
You may also like
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीता IPL 2025 का खिताब, 18 साल का लंबा इंतजार खत्म!
गोंद खाने के फायदे एक बार जरूर जाने
मैच के बाद ड्रेसिंग रूम से रोहित शर्मा के सारे बल्ले हुए गायब, IPL से बाहर होते ही हिटमैन रह गए भौंचक्के, Video
राजस्थान में स्वरोजगार लोन योजना हुई डिजिटल! अब ऑनलाइन पोर्टल से कर सकेंगे आवेदन, युवाओं को मिलेगा बड़ा लाभ
Government scheme: भजनलाल सरकार जल्द ही इस योजना के लिए शुरू करेगी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया, इन्हें मिलेगी प्राथमिकता