प्रदेश के सभी सरकारी व निजी महाविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को पौधरोपण अभियान से जोड़ा जाएगा। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग ने मिशन हरियालो राजस्थान के तहत प्रदेश के प्रत्येक महाविद्यालय विद्यार्थी के लिए दो पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। इस तरह उच्च शिक्षा विभाग पूरे प्रदेश में 35 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य पूरा करेगा। आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा ने मिशन हरियालो राजस्थान के तहत सभी महाविद्यालय प्राचार्यों को इस आशय का आदेश भेजा है। इसके अनुसार सरकार ने मानसून सीजन में प्रदेश में 10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। इसमें उच्च शिक्षा विभाग की भागीदारी 35 लाख पौधों की होगी।
एक जिला एक प्रजाति को प्राथमिकता
अभियान के तहत महाविद्यालय को अपने यहां की स्थानीय वनस्पतियों को महत्व देते हुए एक जिला एक प्रजाति को प्राथमिकता देते हुए पौधे लगाने हैं। सभी महाविद्यालयों में जल्द ही पौधरोपण कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। महाविद्यालयों को इसके लिए कमेटी बनाने व नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रत्येक कर्मचारी को पांच पौधे
सरकारी व निजी कॉलेजों को आवंटित लक्ष्य के तहत प्रत्येक विद्यार्थी को दो पौधे तथा प्रत्येक कॉलेज व्याख्याता, प्रोफेसर व अन्य कर्मचारियों को पांच-पांच पौधे दिए गए हैं। एनएसएस स्वयंसेवक, एनसीसी कैडेट, गाइड, रोवर व रेंजर्स को भी पांच-पांच पौधे लगाने हैं।
पौधरोपण की तैयारियां शुरू
मिशन हरियालो राजस्थान के तहत कॉलेज को पौधे लगाने का लक्ष्य आवंटित किया गया है। इसके लिए तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। अभियान जल्द ही शुरू किया जाएगा। नोडल अधिकारी नियुक्त कर कमेटी भी गठित कर दी गई है। मुख्यालय से प्राप्त शीट में पौधरोपण की प्रगति दर्ज की जाएगी।
You may also like
ओमंग कुमार की फिल्म के लिए हर्षवर्धन राणे की दमदार तैयारी, मार्शल आर्ट्स का वीडियो वायरल
अदाणी समूह ने पुरी रथ यात्रा में शुरू की प्रसाद सेवा, गौतम अदाणी ने कहा 'अत्यंत गौरव की बात'
डॉलर के मुकाबले 23 पैसे की मजबूती के साथ बंद हुआ रुपया
(अपडेट) स्टॉक मार्केट में मायाशील वेंचर्स की जोरदार एंट्री, प्रीमियम लिस्टिंग के बाद लगा अपर सर्किट
केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने पूर्वोत्तर से कानूनी, टिकाऊ खनन प्रथाओं को बढ़ावा देने का आग्रह किया