Next Story
Newszop

सावन के पहले सोमवार ही कोटा में दर्दनाक हादसा! करंट लगने से गई गर्भवती युवती की जान, बचाने के लिए दौड़ा पति भी झुलसा

Send Push

राजस्थान के कोटा शहर से सावन के पहले सोमवार को एक दुखद घटना सामने आई है। सावन के पहले सोमवार को भगवान शिव की पूजा करने के लिए उठी एक गर्भवती महिला की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। महिला के पति ने उसे बचाने की कोशिश की और वह भी झुलस गया। परिजनों ने बताया कि महिला प्रिया कहार 8 महीने की गर्भवती थी। कोटा पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव परिजनों को सौंप दिया और अब घटना की जाँच कर रही है।

कपड़े सुखाते समय करंट लगना

कोटा पुलिस के एसआई धनराज गुर्जर ने बताया कि प्रिया कहार कोटा के कुन्हाड़ी इलाके की काली बस्ती में रहती थी। प्रिया सोमवार (14 जुलाई) की सुबह पूजा करने के लिए जल्दी उठी। उसने सुबह स्नान किया और उसके बाद वह अपने घर की छत पर लगे तार पर कपड़े सुखाने गई। लेकिन उस तार में करंट था और वह उसकी चपेट में आ गई।

पति को भी करंट लगा

परिजनों ने बताया कि करंट लगने के बाद प्रिया चीख पड़ी। आवाज सुनकर उसका पति योगेंद्र उसे बचाने दौड़ा। लेकिन जैसे ही उसने प्रिया को छुआ, उसे करंट लग गया और वह झुलस गया। परिजनों ने किसी तरह लाठी से उसे महिला से अलग किया।परिजन महिला और उसके पति को कोटा के एमबीएस अस्पताल ले गए। वहाँ डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पति को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। महिला की शादी 13 महीने पहले कोटा के कैथून निवासी एक व्यक्ति से हुई थी।पुलिस का कहना है कि यह हादसा संभवतः टिन शेड पर लगे पंखे की वजह से हुआ। कपड़े सुखाने का तार इसी शेड से बंधा हुआ था। माना जा रहा है कि पंखे की वजह से शेड में करंट आया होगा जो तार तक भी पहुँच गया होगा।

Loving Newspoint? Download the app now