धौलपुर से नोएडा जाने वालों के लिए खुशखबरी है। रविवार से उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने धौलपुर वासियों के लिए नोएडा के लिए बस सेवा शुरू कर दी है। यह बस सेवा धौलपुर से सुबह 4:30 बजे रवाना होगी। यह बस सैंया, आगरा, कुबेरपुर, मथुरा कट और परीचौक होते हुए नोएडा जाएगी।
धौलपुर से नोएडा का समय
प्राप्त जानकारी के अनुसार, धौलपुर से सुबह 4:30 बजे रवाना होकर बस 5:20 बजे सैंया, 6:00 बजे आगरा, 7:00 बजे कुबेरपुर, 7:50 बजे मथुरा कट और 9:30 बजे परीचौक पहुँचेगी। नोएडा पहुँचने का समय सुबह 10:00 बजे निर्धारित किया गया है।
नोएडा से धौलपुर का समय
वापसी के लिए बस सुबह 11 बजे नोएडा से रवाना होगी। यह 11:30 बजे परीचौक, दोपहर 2:00 बजे कुबेरपुर और दोपहर 3 बजे आगरा पहुँचेगी। बस शाम 4.15 बजे आगरा से धौलपुर के लिए रवाना होगी। बस यात्रा शुरू होने से शहर के लोगों को सुविधा होगी। इससे उन्हें धौलपुर से नोएडा के लिए सीधी सेवा उपलब्ध हो जाएगी।
You may also like
Rajasthan: 6 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट, 14 जिलों की स्कूलों में अवकाश, जारी हुई ये चेतावनी
पत्नी के कपड़े पहनताˈ था पति, पहले समझी मजाक. फिर करवाते दिखा कुछ ऐसा हुई बेहोश
विदेशी भी हैं इन 10 मेड-इन-इंडिया कारों के दीवाने, हर महीने एक्सपोर्ट होती हैं हजारों गाड़ियां
राजा रघुवंशी मर्डर केस पर फिल्म का ऐलान, दिखाई जाएगी बचपन से हत्या तक की कहानी, जानिए सब डिटेल
भोलेनाथ की कृपा चाहिएˈ तो इन नियमों के साथ पहनें रुद्राक्ष, वरना हो सकते हैं नुकसान