पूर्व महिला पंचायत समिति सदस्य के बेटे ने शादी में हर्ष फायरिंग की। आरोप है कि इस दौरान उसने 8 राउंड फायरिंग की। रिसेप्शन के दौरान बारात के पास से गुजर रहे एक युवक ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि मामला दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। वीडियो में युवक शादी समारोह के दौरान पिस्टल लहराता और लगातार आठ राउंड हवा में फायरिंग करता नजर आ रहा है। मामला झुंझुनूं के मंडावा थाना इलाके का है। वीडियो 17 दिन पुराना है। मंडावा थानाधिकारी रामनिवास ने मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वीडियो की जांच की जा रही है और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ब्रजलाल ने 19 मई को रिपोर्ट दी थी, जांच जारी है।
डांस करते हुए 8 राउंड फायरिंग
रिपोर्ट ब्रजलाल ने दी है। इसमें कहा गया है- घटना मंडावा थाना इलाके के तेतरा ग्राम पंचायत के श्योपुरा गांव की है। फायरिंग करने वाला युवक निखिल है। आरोप है कि जब ब्रजलाल शादी समारोह के पास से गुजरा तो निखिल ने उसे पिस्तौल दिखाई और फायरिंग कर दी।
आरोपी एक बीएड कॉलेज का मालिक है
ब्रजलाल ने बताया- निखिल सुजानगढ़ में बीएड कॉलेज का मालिक है। उसकी मां भी पूर्व पंचायत समिति सदस्य रह चुकी है। निखिल ने हाल ही में करीब 20 से 25 दिन पहले हथियार का लाइसेंस बनवाया था। तब से वह हथियार लेकर लोगों को डरा धमका रहा है। शादी के 4 वीडियो सामने आए हैं, जिसमें युवक रात और शाम के समय स्टेज पर फायरिंग करता नजर आ रहा है। महिलाएं भी पास में गानों पर डांस कर रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
You may also like
सड़क पर स्टंट के आरोप में छह गिरफ्तार
महिलाओं की पसंद का खाना और उनकी थाली की चर्चा क्यों नहीं होती?
भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले शाहिद अफरीदी का दुबई में भारतीय समुदाय ने किया जबरदस्त स्वागत, सामने आया चौकाने वाला वीडियो
सूडान के तीन शहरों पर अर्धसैनिक बलों के हमलों में 26 नागरिकों की मौत
मुंबई : नाबालिग लड़की के साथ रेप के मामले में आरोपी गिरफ्तार