Next Story
Newszop

RBSE 5th Result 2025 का रिजल्ट जारी! यहां पढ़े ऑनलाइन परिणाम चेक करने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

Send Push

राजस्थान बोर्ड 5वीं रिजल्ट 2025 जारी हो गया है। राजस्थान बोर्ड 5वीं की परीक्षा देने वाले 13 लाख से ज्यादा छात्र अपना स्कोरकार्ड शाला दर्पण की आधिकारिक वेबसाइट rajpsp.nic.in, rajshaladarpan.nic.in और rajshaladarpan.rajasthan.gov.in पर चेक कर सकते हैं। कुछ दिनों बाद राजस्थान बोर्ड 5वीं की मार्कशीट डिजिलॉकर की वेबसाइट digilocker.gov.in पर भी उपलब्ध करा दी जाएगी।

राजस्थान बोर्ड 5वीं रिजल्ट 2025 जारी करने से कुछ देर पहले राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने ट्वीट के जरिए समय की जानकारी दी थी। इसी ट्वीट पर लिखी जानकारी के मुताबिक, राजस्थान बोर्ड 5वीं रिजल्ट 2025 जहाजपुर (भीलवाड़ा) से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए घोषित किया गया है। राजस्थान बोर्ड रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ने से इसके क्रैश होने की संभावना रहती है। इस स्थिति में भी आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है।

राजस्थान बोर्ड 5वीं रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें?
राजस्थान बोर्ड 5वीं रिजल्ट 2025 जारी होते ही इसे rajpsp.nic.in, rajshaladarpan.nic.in और rajshaladarpan.rajasthan.gov.in पर अपलोड कर दिया गया है। छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-

राजस्थान बोर्ड 5वीं रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए राजस्थान स्कूल शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट 'rajshaladarpan.nic.in लिंक' पर जाएं।
अब आपको होमपेज पर '5वीं क्लास रिजल्ट 2025' का लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
आपको एक नए पेज पर रीडायरेक्ट किया जाएगा। वहां पूछे गए विवरण दर्ज करें।
इसके बाद 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
कुछ ही सेकंड में राजस्थान बोर्ड पांचवीं रिजल्ट 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
इसे अच्छी तरह से चेक करें और डाउनलोड कर लें। आप चाहें तो भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट भी ले सकते हैं।

Loving Newspoint? Download the app now