जोधपुर शहर में खरीदारी करने आई एक महिला के कपड़ों में अचानक आग लग गई। महिला के साथ तीन अन्य महिलाएं भी थीं। चारों एक दुकान के बाहर खड़ी होकर बातें कर रही थीं। बातचीत करते-करते एक महिला के दुपट्टे में आग लग गई। इसका वीडियो भी सामने आया है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
घटना शुक्रवार दोपहर कंडोई बाजार में हुई। चार महिलाएं खरीदारी करने आई थीं। उनके हाथों में बैग भी थे। महिलाएं एक दुकान के बाहर बातचीत करते हुए आगे बढ़ी थीं। इस दौरान आगे चल रही महिला के दुपट्टे में आग लग गई। उसने चीखते हुए अपना दुपट्टा फेंका। पीछे चल रही महिलाओं ने उसका दुपट्टा हटाया और अपने बाकी कपड़ों से आग बुझाई।
आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है
महिला के दुपट्टे में लगी इस रहस्यमयी आग का वीडियो सामने आया है। कई लोगों ने अफवाह फैला दी कि अत्यधिक गर्मी के कारण आग लगी है। त्रिपोलिया मोती चौक बाजार कपड़ा व्यापारी संघ के अध्यक्ष दीपक सोनी ने भी कहा है कि गर्मी के कारण आग लगी है। हालांकि, आग किस कारण से लगी, यह बात सामने नहीं आई है।
You may also like
पीएम मोदी का वागड़-मेवाड़ को तोहफा! 210 किमी लंबे ट्रैक पर दौड़ी इलेक्ट्रिक ट्रेनें, अब मुंबई कनेक्टिविटी की भी उठी मांग
'तू मेरी नहीं तो किसी और की भी नहीं' – प्यार में पागल आशिक ने उठाया खौफनाक कदम!
Jokes: पत्नी (पति से)- जी आपको याद है कि जब आप मुझे देखने आऐ थे तब मैने किस रंग की साड़ी पहनी थी? पति- पता नहीं, पत्नी- इसका मतलब कि आप मुझसे प्यार नहीं करते, पढ़ें आगे..
IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने हासिल की ये खास उपलब्धि, शामिल हुए इन खिलाड़ियों के क्लब में
Disturbance in Delhi-Srinagar flight : DGCA ने इंडिगो के दो पायलटों को उड़ान से हटाया