खाली मकान में मिली महिला का शव
जून 2024 से खाली पड़े एक मकान में एक कमरे में किरायेदार का सामान रखा हुआ था। इस कमरे में एक फ्रिज भी था, जो पिछले छह महीनों से चालू था। जब फ्रिज को बंद किया गया, तो उसमें से बदबू आने लगी। जब इसे खोला गया, तो एक महिला की लाश बरामद हुई।
यह घटना मध्य प्रदेश के देवास जिले के वृंदावनधाम क्षेत्र की है। पुलिस को सूचना मिली कि एक मकान से बदबू आ रही है। जब पुलिस ने जांच की, तो पाया कि महिला का शव फ्रिज के अंदर था और उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मृतक महिला कौन है और उसकी हत्या कब की गई। बीएनपी थाना प्रभारी अमित सोलंकी ने बताया कि स्थानीय निवासियों ने पुलिस को इस मामले की जानकारी दी थी। पुलिस अब मामले की गहन जांच कर रही है।
You may also like
मणिपुर में कोरोना के 33 नए केस दर्ज, कुल मामले बढ़कर 145
हिस्ट्री दैट इंडिया इग्नोर्ड : आजादी के संघर्ष को नई दृष्टि से देखने को मजबूर करती है प्रेम प्रकाश की किताब
शिवपुरी में शादी के बाद पति को पता चला पत्नी किन्नर है, दर्ज की शिकायत
एसडीआरएफ जवानों व अधिकारियों का यमुना नदी के तटवर्ती इलाकों में निरीक्षण,माक ड्रिल की तैयारियां
सर्प दंश से किशोरी की मौत पर नायब तहसीलदार ने लिया जायजा