वास्तु शास्त्र में घर के हर हिस्से के लिए उचित दिशा और स्थान का निर्धारण किया गया है, जिसमें पूजा घर भी शामिल है। पूजा घर के लिए उत्तर-पूर्व दिशा को सबसे अनुकूल माना गया है, जिसे ईशान कोण भी कहा जाता है। इस दिशा में पूजा स्थल बनाना अत्यंत शुभ माना जाता है।
ईशान कोण देवी-देवताओं की दिशा मानी जाती है। इस दिशा में स्थापित मंदिर घर में सकारात्मकता, सुख और समृद्धि लाता है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव और जल के देवता वरुण का निवास इसी दिशा में होता है। यह दिशा आध्यात्मिक उन्नति और शांति का प्रतीक है।
पूजा करते समय ध्यान रखें कि पूजा स्थल का मुख पूर्व या उत्तर की ओर होना चाहिए। इसके अलावा, ईशान कोण में पानी का टैंक, कुआं, हौज या बोरवेल बनवाना भी शुभ होता है, क्योंकि यहां वरुण देवता का वास होता है।
ईशान कोण में गलतियों से बचें
घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बनाए रखने के लिए आवश्यक है कि ईशान कोण हमेशा साफ, हवादार और हल्का रहे। इस स्थान पर कचरा या भारी सामान नहीं रखना चाहिए, अन्यथा घर के लोगों की तरक्की रुक सकती है।
उत्तर-पूर्व दिशा में बाथरूम या टॉयलेट बनवाना कंगाली और बीमारियों का कारण बन सकता है। इसके अलावा, इस दिशा में बेडरूम या तिजोरी रखना तनाव और आर्थिक तंगी को बढ़ा सकता है।
You may also like
CEC के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव की तैयारी, विपक्ष बोला– वोट चोरी पर लंबी होगी लड़ाई
Budget 5G Smartphones : Infinix HOT 60i 5G vs iQOO Z10 Lite 5G vs Moto G45 5G: गेमिंग और चार्जिंग के लिए कौन है नंबर 1?
ये हैं वो चमत्कारिक मंदिर जहां फर्श पर सोने मात्रˈ से प्रेग्नेंट होती हैं निसंतान महिलाएं
रूस-यूक्रेन युद्ध: ज़ेलेंस्की और ट्रंप की मुलाक़ात पर 'ताकतवर' पुतिन का साया
पाकिस्तान के बलोचिस्तान में छह दिन में 24 सैनिकों को मारने का दावा किया बलोच राजी आजोई संगर ने