कौन है ये किरण Image Credit source: Social Media
गुजरात के एक छोटे से गांव से एक वीडियो ने पूरे देश में हलचल मचा दी है। इस वीडियो में एक नन्हा बच्चा किरण नजर आता है, जिसकी उम्र लगभग 9 या 10 वर्ष है। उसके पीछे सैकड़ों गायें चल रही हैं, जैसे वह उनका गोपालक हो। उसकी एक आवाज़ पर पूरा झुंड उसकी ओर दौड़ पड़ता है।
यह दृश्य देखकर लोग श्रीकृष्ण की याद कर रहे हैं। किरण का यह वीडियो केवल एक साधारण क्लिप नहीं है, बल्कि यह इंसान और पशु के बीच प्रेम और विश्वास का अद्भुत उदाहरण है।
किरण की दिनचर्या
कौन है ये बच्चा
किरण किसी अमीर परिवार से नहीं है। वह एक साधारण ग्रामीण बच्चा है, जो पूरी तरह गायों की सेवा में लगा रहता है। वह रोज सुबह पांच बजे उठता है, सबसे पहले गायों को चारा और पानी देता है, फिर उनका दूध निकालता है और स्कूल के लिए निकल जाता है। स्कूल से लौटने के बाद, वह फिर से गौशाला में लौटता है और शाम तक गायों के साथ समय बिताता है। उसके चेहरे पर थकान नहीं, बल्कि संतोष झलकता है। किरण का कहना है, "गाय हमारी जान हैं। घर तो सबका होता है, लेकिन हमारा घर तो गायों से ही बसता है।"
किरण का परिवार
कहां से आता है इसका परिवार
किरण का परिवार मालदारी परंपरा से जुड़ा हुआ है। इस परंपरा में पीढ़ियों से लोग गायों की देखभाल करते आ रहे हैं। उनके पास कोई बड़ी संपत्ति नहीं है, बस गायें ही उनकी असली पूंजी हैं। किरण के पिता बताते हैं कि हम साल भर गायों के साथ रहते हैं। कभी 500 तो कभी 700 किलोमीटर तक उन्हें चराने के लिए पैदल चलते हैं। मौसम चाहे जैसा हो, हम गायों को कभी अकेला नहीं छोड़ते।
सोशल मीडिया पर वायरल
यहां देखिए वीडियो
“कलयुग का कन्हैया”
— तहक्षी™ Tehxi (@yajnshri) October 6, 2025
यदि आपको गौमाता से प्रेम है, तो यह वीडियो अवश्य देखें, एक बालक गौपालक तथा गौमाताओं के मध्य का अलौकिक स्नेह संबंध के साक्षी बनिए ❤️ pic.twitter.com/g0NobQpchf
जब किरण का यह वीडियो सोशल मीडिया पर आया, तो यह तेजी से वायरल हो गया। लाखों लोगों ने इसे देखा और साझा किया। कुछ ही दिनों में इस वीडियो ने 80 से 90 लाख व्यूज़ पार कर लिए। लोगों ने किरण को कलयुग का कन्हैया कहना शुरू कर दिया। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी जैसी हस्तियों ने भी उससे संपर्क किया और उसकी सादगी की प्रशंसा की। कई यूट्यूब चैनलों ने किरण और उसके परिवार की कहानी को दर्शाया, जिसमें बताया गया कि कैसे यह बच्चा करुणा और भक्ति का संदेश दे रहा है।
You may also like
भाईचारे की भावना को बनाए रखने का प्रतीक है मुड़मा मेला : मंत्री
कांग्रेस ने सीजेआई पर जूता फेकने के विरोध में किया विरोध मार्च
बिहार चुनाव से पहले जेडीयू को बड़ा झटका, विधायक गोपाल मंडल ने आरजेडी जॉइन किया
किराया विवाद का समाधान नहीं करने पर व्यापारी करेंगे निगम के खिलाफ आंदोलन
पुलिस ने 50 किलो महुआ जावा किया नष्ट, 15 लीटर महुआ शराब जब्त