(Kapoor Tel benefits) कपूर का इस्तेमाल पूजा व हवन के दौरान किया जाता है। माना जाता है कि आरती करते हुए कपूर को जरूर जलाना चाहिए। कपूर जलाने से घर का वातावरण एकदम शुद्ध हो जाता है और घर में मौजूद नकारात्मक दूर हो जाती है। इसके अलावा कपूर को अगर घर के एक कोने में सात दिनों के लिए रखा जाए। तो घर का वास्तु दोष दूर हो जाता है। कपूर से जुड़े इन उपायों के बारे में काफी लोग जानते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि कपूर की मदद से सेहत से जुड़ी कई तकलीफों को भी दूर किया जा सकता है।
कपूर का तेल बेहद ही गुणकारी होता है और इसकी मदद से कई बीमारियों को सही किया जा सकता है। इस तेल में एंटीबायोटिक और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं। जिसके कारण इसे इस्तेमाल करने से त्वचा, बालों व कई रोगों से निजात पाई जा सकती है। तो आइए बिना देरी किए जानते हैं कपूर के तेल के फायदों के बारे में।
कपूर के तेल के फायदे – फोडे-फुंसी से मिले आरामकई लोगों को फोडे फुंसी की समस्या हो जाती है। हालांकि अगर इनपर कपूर का तेल लगाया जाए तो इनसे जल्द राहत पाई जा सकती है। रूई की मदद से आप बस इनपर कपूर का तेल लगा दें। तेल लगाने से ये अपने आप ही सूखने लग जाएंगे और इनसे आराम मिल जाएगा।
दाग धब्बे करे दूरचेहरे पर दाग धब्बे की समस्या होने पर कपूर का तेल लगा लें। कपूर का तेल दाग धब्बों को कम कर देता है और जो लोग नियमित रूप से इसका प्रयोग करते हैं, उनको दो हफ्तों में दी दाग धब्बों से मुक्ति मिल जाती है। आप बस जरा-से कपूर में नारियल तेल मिला लें। फिर इससे चेहरे पर मसाज कर लें।
फटी एड़ियां हों सहीअक्सर कई लोगों की एड़ियां फट जाती हैं। एड़ियों को फटने से रोकने के लिए व फटी हुई एड़ियों को सही करने के लिए कपूर के तेल का प्रयोग करें। कपूर के तेल का प्रयोग करने से आपके इस समस्या से निजात मिल जाएगी। रोज रात को कपूर के तेल को गुनगुने पानी में डालकर इसमें थोड़ी देर पैर डुबोकर रखें या फिर सोने से पहले पैरों की मालिश कपूर के तेल से कर लें।
बालों को मिले मजबूतजिन लोगों के बाल काफी झड़ते हैं, वो लोग कपूर के तेल को सिर पर लगाया करें। इस तेल को बालों पर लगाने से बालों को मजबूती मिलती है और बालों का झड़ना कम होने लग जाता है। कपूर के तेल में दही मिलाकर बालों की जड़ों पर इसे लगाएं और एक घंटे इसे लगा रहने दें। जब ये सूख जाए तो बालों को धो लें। ये उपाय हफ्ते में एक बार जरूर करें।
जले के निशानों से छुटकारा मिले
स्किन में यदि कोई जले या कटे का निशान है तो उसपर रोज रात को सोने से पहले कपूर का तेल लगा लें। इस तेल को लगाने से निशान हल्के हो जाएं।
तनाव करें कमतनाव कम करने के लिए कपूर का तेल फायदेमंद होता है। तनाव महसूस होने पर इसे माथे पर लगाएं और इससे मसाज करें। वहीं जिन लोगों को नींद नहीं आती है, वो लोग भी इस तेल से सिर की मसाज करें। ऐसा करने से उन्हें आराम मिलेगा और नींद आ जाएगी।
जोड़ों का दर्द कर दूरजोड़ों में दर्द की समस्या होने पर कपूर के तेल से मालिश कर लें। इस तेल से मालिश करने से जोड़ों की दर्द एकदम भाग जाती है और आराम मिल जाता है। इसके अलावा मांसपेशियों के दर्द को भी सही करने में कपूर का दर्द गुणकारी साबित होता है।
जुकाम हो सहीसर्दी जुकाम और फेफड़े संबंधी रोग होने पर कपूर का तेल सूंघने से फायदा पहुंचता है। दरअसल विक्स, बाम जैसे कई उत्पादों को बनाने में कपूर का प्रयोग किया जाता है और इसकी सूघंद सर्दी जुकाम को भगा देती है। इसके अलावा कान में दर्द की शिकायत होने पर कपूर के तेल को थोड़ा सा गर्म कर लें और इसे रूई की मदद से कान में डाल लें। कान का दर्द सही हो जाएगा।
You may also like
Bhajanlal ने जबरन धर्मांतरण को रोकने के बिल को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- उन्हें यह अंदेशा था कि…
अपराजिता के पुष्प : केवल 'मां' को ही नहीं भाता, बच्चों के स्वास्थ्य के लिए भी बेहद गुणकारी
Apple का कमाल! 5.6mm मोटा iPhone 17 Air लॉन्च, जानें भारत में कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
50MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले वाला Samsung Galaxy S25 FE जानें क्या होगा खास
Pitru Paksha 2025: नहीं जा सकते हैं गया तो फिर इन जगहों पर भी कर सकते हैं अपने पूर्वजों का श्राद्ध