एक महिला अपने पति की बदौलत अरबपति बन गई है। इस महिला के पति को काफी साल पहले आए एक सपने ने इनकी तकदीर पूरी तरह से बदल दी है और एक मिनट में ये करोड़ों रुपए के मालिक बन गए हैं। ये घटना टोरोंटो की है। बताया जा रहा है कि टोरोंटो में रहने वाली महिला के पति को एक लॉरटी का नंबर सपने में आया था। इस महिला ने अपने पति के सपने में आए नंबर की लॉटरी को खरीदना शुरू कर दिया और अब इन्हें जैकपॉट लग गया है। जो कि अरबों रुपए का है।
कनाडा में रहने वाली महिला डेंग प्रावटूडोम पिछले 20 सालों से एक ही लॉटरी नंबर से खेल रही थी और इस लॉटरी ने इनकी किस्तम बदल दी है। ये 340 करोड़ रुपए का लोट्टो मैक्स जैकपॉट जीती हैं। यानी अब ये अरबपति बन गई है। डेंग प्रावटूडोम की आयु 57 साल की है। डेंग प्रावटूडोम के अनुसार उनके पति ने 20 साल पहले कुछ लॉटरी नंबरों के बारे में एक सपना देखा था। उसी लॉटरी नंबर से वो 20 सालों से खेल रही हैं और अब जाकर उनका जैकपॉट लग गया है।
डेंग प्रावटूडोम साल 1980 में अपने 14 भाई बहनों के साथ कनाडा से लाओस आई थी और लंबे समय से यहां पर ही रह रही थी। इस दौरान ही इनकी मुलाकात अपने पति से हुई। ये और इनके पति मजदूरी का काम करते थे। डेंग प्रावटूडोम के अनुसार उनके पति और वो 40 सालों से मजदूरी कर रहे थे। इस दौरान इन्होंने कई घंटे काम किया और परिवार की जिम्मेदारी उठाई। वहीं अब इनकी किस्मत खुल गई है।
डेंग प्रावटूडोम के अनुसार वो और उनके पति 20 सालों से एक ही लॉटरी नंबर ले रहे थे। जो कि उनके सपने में आया था। वहीं अब इस नंबर पर ही जैकपॉट लग गया है। 340 करोड़ रुपए जीतने से ये बेहद ही खुश हैं। इनका कहना है कि ये इन पैसों से दुनिया घूमना चाहती हैं। साथ में ही डेंग और उनके पति अपने लिए एक नया घर भी खोज रहें हैं।
डेंग कहती हैं कि 340 करोड़ रुपए जीतने के बाद वो और उनका परिवार बेहद खुश है। वो और उनके पति अब इस पैसे से नया घर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं। साथ में ही इनके ऊपर कुछ उधार है। जिसे सबसे पहल चुकाना है। इन पैसों से ये अपने बच्चों की भी मदद करेंगे। डेंग ने बताया कि इस पैसे से वो कोरोना महामारी के बाद पूरी दुनिया घूमेंगी।
डेंग की तरह ही भारत के केरल में रहने वाले एक व्यक्ति की किस्मत भी ऐसे ही बदल गई थी। केरल के कोल्लम जिले में रहने वाला ये शख्स 2013 में खाड़ी देशों में काम करने के बाद भारत लौटा था। भारत आकर इसने लॉटरी खरीदना शुरु की और 12 करोड़ रुपए का जैकपॉट लग गया। 46 वर्षीय का ये शख्स साल 2013 से ही लॉटरी बेचने और खरीदने का काम कर रहा था।
You may also like
12वीं साइंस स्टूडेंट्स को सीखने चाहिए ये 3 AI Skill, माने जा रहे हैं विज्ञान की दुनिया में कामयाबी की सीढ़ी!
कपड़े धोने नदी में गई महिला पर मगरमच्छ ने किया हमला, पानी में घसीटा, घटना का वीडियो देख कांप जाएगा कलेजा
WATCH: रणजी ट्रॉफी के वार्म-अप में पृथ्वी शॉ का मैदान पर बवाल! सरफराज खान के भाई से हो गई कहासुनी
शुभमन गिल टेस्ट की तरह ही वनडे में बतौर कप्तान सफल होंगे: हरभजन सिंह
मस्तिष्क को देना है सही पोषण, तो आयुर्वेद में छिपा है इसका उपाय