मौसम के बदले मिजाज से लोगों को प्रचंड गर्मी से काफी राहत मिली है। मौसम विभाग ने 8 मई तक दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर पश्चिम भारत के साथ देश के अधिकतर हिस्सों में गरज के साथ बारिश होने, बिजली गिरने, ओलावृष्टि और आंधी-तूफान जारी होने की संभावना बताई है।ओडिशा, पश्चिम बंगाल के गंगा के तटवर्ती इलाकों के साथ देश के पूर्व मध्य और पूर्वी इलाकों में गरज के साथ वर्षा की मौजूदा गतिविधियों में 7 मई के बाद से कमी आ सकती है। ऑरेंज अलर्ट के बीच हिमाचल में कई जगह झमाझम बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई थी। चंबा जिले के चेली गांव के डोंडरा नाला में शनिवार रात बादल फटने से 65 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति की नाले में बहने से मौत हो गई थी। बाढ़ में 150 भेड़-बकरियां भी नाले में बह गए थे।
कई स्थानों पर 70-100 किमी प्रति घंटे की गति से चलीं हवाएंमौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, रविवार सुबह 8:30 बजे तक बीते 24 घंटे के दौरान पूर्वी राजस्थान, मध्य भारत, ओडिशा, झारखंड में कुछ स्थानों में 70-100 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलीं थी और कुछ जगहों पर धूल भरी आंधी भी आई थी। गुजरात, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान में 40-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं थी।
ओलावृष्टि के साथ-साथ बारिश का कहरपश्चिम बंगाल के गंगा के तट वाले इलाकों में बिहार, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नगालैंड, त्रिपुरा, तमिलनाडु पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर आंधी-तूफान का असर रहा था। वहीं, उत्तराखंड, पश्चिमी राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि हुई थी, ओडिशा और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई थी। इससे तापमान में 2-3 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है।
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय बदलेगा मौसम का मिजाजआईएमडी ने बताया कि उत्तरी पाकिस्तान और सटे पंजाब , उत्तर-पश्चिम राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ भी बना हुआ है। इसके प्रभाव से 10 मई तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं के साथ धीमी बारिश हो सकती है। राजस्थान में भी छिटपुट बारिश होने की संभावना जताई गयी है। 7 मई तक पश्चिमी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर धूल भरी आंधी चलने की भी संभावना हो सकती है। 6-8 मई के दौरान पश्चिमी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना बताई गयी है। 6 मई तक बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने की संभावना हो सकती है।
लाहौल की ऊंची चोटियों पर हुई बर्फबारीशिमला में दोपहर गरज के साथ झमाझम बारिश और ओलावृष्टि हुई थी। लाहौल में चोटियों पर बर्फबारी और कई क्षेत्रों में बारिश हुई थी। कुल्लू में शनिवार रात से शुरू हुई बारिश रविवार सुबह तक जारी रही और 9 घंटे हुई बारिश से जगह-जगह जलभराव भी हो गया है। इसके अलावा रामपुर, सोलन, कांगड़ा, बिलासपुर, सिरमौर मंडी में भी बारिश-अधंड़ के साथ ओलावृष्टि भी हुई थी। मौसम में बदलाव से तापमान में 4-6.5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है।
उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनीउत्तराखंड में अगले तीन दिन भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना बताई जा रही है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर खराब मौसम के मद्देनजर सतर्क रहने को कहा है। पत्र में लिखा है कि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राज्य के अलग-अलग हिस्सों में गर्जन के साथ बिजली चमकने/वर्षा के तीव्र दौर, ओलावृष्टि और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकदार हवाएं चल सकती हैं। इस स्थिति में अपने जिलों में सावधानियां सुनिश्चित करें। विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत विद्यालयों में सावधानी बरती जाएगी। भारी वर्षा की चेतावनियों के दौरान उच्च हिमालयी क्षेत्रों में घूमने के लिए पर्यटकों के आवागमन की अनुमति न दी जाए।
Also Read:
You may also like
चेकिंग करने में लगी हुई थी महिला. बोली में महिला दरोगा हूं, जब देखी नेम प्लेट तो उड़ गए पुलिस के होश 〥
भगवान गणेश ने थाम लिया इन राशियों का हाथ अब हर क़र्ज़ और संकट से मिलेगी मुक्ति
500 साल पहले बना ऐसा किला, जिसे दुश्मन आज तक फतह नहीं कर पाए, वीडियो में देखें इसकी गौरवगाथा
NEET परीक्षा के बीच डमी गैंग का भंडाफोड़! AI-generated चेहरे से रचाया फर्जीवाड़ा, जानिए कैसे खुला राज़ ?
धर्मेंद्र का फैंस के लिए खास संदेश: मेहनत और नीयत का महत्व