यूपी में एक लड़की ने शादी से चंद घंटे पहले ही बड़ा कारनामा कर डाला। बेटी की इस हरकत से उसके ही परिवार वालों का सिर शर्म से झुक गया। दूल्हा दुल्हन का इंतजार ही करता रह गया। दूल्हे पक्ष को जब दुल्हन की इस हरकत का पता चला तो हंगामा हो गया। दरअसल दुल्हन अपने प्रेमी के साथ शादी के जोड़े में ही घर से फरार हो गई। खोजबीन के बाद युवती और उसके प्रेमी को पुलिस ने परिजनों की मदद से पकड़ लिया। युवती के भाई की ओर से आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। विवाह से पहले हुआ यह घटनाक्रम गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है।
युवती की सोमवार को शादी थी। गांव में वैवाहिक कार्यक्रम की तैयारियां चल रही थी। लड़के पक्ष के लोग भी आ गए थे। शादी की रस्म शुरू होती। इससे पूर्व ही युवती गांव के ही निवासी अपने प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई। ऐन वक्त पर युवती के लापता हो जाने पर लड़की पक्ष के लोगों के होश उड़ गए। लड़की पक्ष के लोगों ने युवती की खोजबीन शुरू की। इसी बीच मामले की जानकारी लड़के पक्ष को भी हो गई। जिस पर वहां विवाद की स्थिति बन गई।
सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों की मदद से युवती को उसके प्रेमी के साथ गांव में ही एक खेत से बरामद कर लिया। इस मामले में युवती के भाई की ओर से थाना बरखेड़ा में आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
You may also like
एसएससी की परीक्षा में गड़बड़ी का विरोध करने सड़कों पर परीक्षार्थियों की मांगें क्या हैं?
लक्ष्मी इंडिया फाइनेंस IPO GMP ने निवेशकों की चिंता बढ़ाई, लगभग 2 गुना मिला सब्सक्रिप्शन, आज होगा शेयर अलॉटमेंट
Rajasthan: भजनलाल सरकार ने अब इन लोगों को दे दी है बड़ी सौगात, जल्द ही होगा ऐसा
क्या अंडा शाकाहारी है या मांसाहारी? वैज्ञानिकों ने दिया जवाब
ZIM vs NZ: हेनरी के धमाल के बाद जिम्बाब्वे पर बरसे कॉनवे और मिचेल, 1st Test में न्यूजीलैंड की पकड़ मजबूत