गाजीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के बहेरी गांव में एक पिता ने अपने बेटे की चाकू घोंप कर हत्या कर दी। घटना नहाने को लेकर हुए विवाद के दौरान हुआ।
जानकारी के मुताबिक, शहाबुद्दीन की पत्नी नहा रही थी। सलमान नट (32) ने स्नान कर रही अपनी मां से कहा जल्दी करो, क्या पूरी रात तुम्हीं नहाओगी। इसी बात को लेकर पिता-पुत्र में कहासुनी हो गई। तैश में आकर शहाबुद्दीन ने पास में रखे चाकू को सलमान के पेट में घोंप दिया।
घायल सलमान को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने सलमान को मृत घोषित कर दिया।
मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा था। घटना के बाद से उसकी मां ताहिरा और पत्नी अफसाना समेत पूरा परिवार शोक में डूबा है। खानपुर थानाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
You may also like
हाड गला देने वाली ठंड में आखिर क्यों यहां खुले में बच्चों को सुलाते हैं माता-पिता? कारण जानकर हो जाएंगे हैरान
भोजपुरी सिनेमा में नवरात्रि का तोहफा: 'तू ही दुर्गा हऊ तू ही काली हऊ' गाना रिलीज
दीपोत्सव 2025: मल्टीमीडिया प्रोजेक्शन व लेजर शो के जरिए परंपरा, तकनीक और नवाचार का दिखेगा संगम
भारत समुद्री खाद्य निर्यात में एक ग्लोबल लीडर, 2030 तक निर्यात को दोगुना कर 15 बिलियन डॉलर करने का लक्ष्य
लातों के भूत होते हैं` ये 5 लोग, प्यार की भाषा नहीं समझते, इनसे विनम्रता से पेश आना मूर्खता है