भुवनेश्वर, 12 जुलाई . केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने Saturday को एआई तकनीक पर जोर देते हुए कहा कि इसका सटीक प्रयोग करने से ओडिया साहित्य और भाषा का प्रसार होगा. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने Saturday को ये बात रमादेवी महिला विश्वविद्यालय सभागार में आयोजित ओडिया साहित्य की प्रख्यात हस्ती और सांस्कृतिक प्रतीक बिद्युत प्रभा देवी के शताब्दी समारोह में कही.
बिद्युत प्रभा देवी के साहित्यिक योगदान और ओडिया संस्कृति में उनके प्रभाव को याद करते हुए प्रधान ने कहा, “ओडिशा की महान साहित्यिक शख्सियत बिद्युत्प्रभा देवी की शताब्दी के अवसर पर मैं ओडिशा सरकार और रमादेवी विश्वविद्यालय को इस सांस्कृतिक आयोजन के लिए धन्यवाद देता हूं. यह पहल युवा पीढ़ी, खासकर महिलाओं में साहित्य के प्रति रुचि जागृत करेगी.”
उन्होंने बिद्युत प्रभा देवी के कार्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने और उनके साहित्यिक योगदान को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया. केंद्रीय मंत्री ने कहा, “हमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) सहित नई तकनीकों का उपयोग करके ओडिया साहित्य को न केवल ओडिया भाषा में, बल्कि अंग्रेजी में भी लोकप्रिय करना चाहिए. इससे ओडिशा की साहित्यिक धरोहर को वैश्विक स्तर पर पहचान मिलेगी.”
उन्होंने सुझाव दिया कि बिद्युत प्रभा देवी की साहित्यिक विरासत को सम्मान देने के लिए वर्ष भर सांस्कृतिक और शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएं, ताकि छात्रों और विद्वानों को उनके कार्यों और ओडिया भाषा, साहित्य व सांस्कृतिक पहचान में उनके योगदान का अध्ययन करने का अवसर मिले.
बिद्युत प्रभा देवी ओडिया साहित्य में अपनी कविताओं, निबंधों और सामाजिक लेखन के लिए जानी जाती हैं. उनकी रचनाएं नारी सशक्तीकरण, सामाजिक सुधार और सांस्कृतिक मूल्यों को दर्शाती हैं. कार्यक्रम में ओडिशा के संस्कृति मंत्री सूर्यवंशी सूरज और एकमरा विधायक बाबू सिंह भी शामिल हुए.
सूर्यवंशी सूरज ने कहा कि बिद्युत प्रभा देवी की रचनाएं ओडिशा की सांस्कृतिक और साहित्यिक धरोहर का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं. उन्होंने State government की ओर से ओडिया साहित्य को बढ़ावा देने के लिए और प्रयास करने का आश्वासन दिया. समारोह में साहित्यकारों, शिक्षाविदों और छात्रों ने हिस्सा लिया.
–
वीकेयू/केआर
The post ओडिया भाषा को होगा लाभ, प्रसार के लिए एआई तकनीक का हो इस्तेमाल: धर्मेंद्र प्रधान first appeared on indias news.
You may also like
सीएमजी द्वारा नाउरू के राष्ट्रपति अडियांग के साथ विशेष साक्षात्कार
बढ़ रहा यूरिक एसिड का खतरा! पानी दे सकता है इस समस्या से राहत
दिनभर उमस भरी गर्मी के बाद शाम को झमाझम बरसे मेघ, शहर भर में जलभराव
लोधेश्वर महादेवा में श्रावण मेला की तैयारियां तेज, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने की ब्रीफिंग
पलिया ब्लाक में तैनात पंचायत मित्र की रायबरेली में मौत