लाइव हिंदी खबर :- 22 सितंबर 2025 को भारत-फ्रांस सिविल न्यूक्लियर एनर्जी पर विशेष कार्यबल की दूसरी बैठक आयोजित की गई| इस बैठक की सह-अध्यक्षता भारत की विदेश सचिव विक्रम मिश्री और फ्रांस की यूरोप व विदेश मामलों की मंत्रालय की महासचिव एनी-मैरी डेस्कोटस ने की| बैठक में दोनों देशों के बीच नाभिकीय ऊर्जा सहयोग को और मजबूत करने और साझा परियोजनाओं पर चर्चा की| दोनों देशों के बीच बैठक का उद्देश्य सिविल न्यूक्लियर क्षेत्र में तकनीकी साझेदारी, सुरक्षा मानकों और ऊर्जा उत्पादन एवं रणनीतियों को आगे बढ़ाना बताया गया।
MEA के अनुसार दोनों पक्षों ने भविष्य में आपसी प्रशिक्षण कार्यक्रम, तकनीकी सहयोग और सुरक्षा उपायों को और गहन बनाने पर सहमति व्यक्त की है। इसके अलावा बैठक में नवीनीकृत ऊर्जा स्रोतों के साथ संयोजन और पर्यावरण मानको के पालन को भी महत्व दिया गया। इससे बैठक में भारत और फ्रांस के बीच सिविल न्यूक्लियर सहयोग को अगले स्तर पर ले जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। दोनों देशों ने आगे की योजनाओं और सहयोग के ढांचे को मजबूती देने का संकल्प लिया।
You may also like
35 सिक्स, 141 गेंद पर 314 रन, ऑस्ट्रेलिया के हरजस सिंह ने वनडे में ठोकी ट्रिपल सेंचुरी, गेंदबाजों की आई शामत
एबीआरएसएम का त्रिवार्षिक राष्ट्रीय अधिवेशन: उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने किया प्रदर्शनी का उद्घाटन
दिव्यांगजन फ्रेंडली बनेंगे मंडल के 137 रेलवे स्टेशन
बाकी सब फेक है... वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत के बाद जसप्रीत बुमराह ने लिए मोहम्मद सिराज के मजे, वायरल हुआ पोस्ट
वसई-विरार में इमारत की गैलरी का एक हिस्सा गिरा, 32 परिवार बेघर, आखिर जिम्मेदार कौन?