लाइव हिंदी खबर :- गणेश उत्सव के मौके पर फिल्म और टीवी इंडस्ट्रीज में भी बप्पा की धूम देखने को मिल रही है| प्रोड्यूसर एकता कपूर ने इस बार भी अपने घर पर बेहद शानदार गणपति लंच पार्टी का आयोजन किया| जिसमें टीवी और बॉलीवुड जगत के कई सितारे शामिल हुए| इस मौके पर कुंडली भाग्य फेम श्रद्धा आर्या एक्ट्रेस नरगिस फाखरी समेत कई सितारे पारंपरिक अंदाज में नजर आए| सभी ने एक दूसरे को गणेश उत्सव की शुभकामनाएं दी और बप्पा के दरबार में माथा टेका|
वहीं दूसरी तरफ कपूर फैमिली ने भी गणपति उत्सव धूमधाम से मनाया| अभिनेता रणबीर कपूर और उनकी मां नीतू कपूर ने बप्पा का विधिवत विसर्जन किया| कपूर परिवार हर साल गणपति का स्वागत करता है और इस बार भी उन्होंने परंपरा को निभाते हुए श्रद्धा और भावनाओं के साथ बप्पा को विदा किया|
You may also like
चिंता और तनाव दिल के लिए खतरनाक, जानिए कैसे
एससीओ शिखर सम्मेलन : सदस्य देशों ने की पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, कहा- दोहरे मापदंड अस्वीकार्य
UPSSSC ने तकनीकी सहायक और जूनियर सहायक परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी की
त्वचा पर सफेद निशान क्यों पड़ते हैं? विशेषज्ञों से समझें कारण
Good News on the first day of the month : सस्ता हुआ गैस सिलेंडर, जानें आपके शहर में क्या है नया रेट