मुंबई में भारी बारिश से तबाही मची हुई है। इस बीच एक परेशान कर देने वाली घटना सामने आई है। मुंबई के भक्ती पार्क और मैसूर कॉलनी के बीच एक मोनो रेल तकनीकी वजह के चलते पुल के बीचोबीच अटक गई। बताया जा रहा है कि ये दिक्कत मोनो रेल की इलेक्ट्रिक सप्लाई बंद होने के कारण हुई।
मुंबई में लगातार भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, स्कूल-कॉलेज, अंधेरी सबवे बंद, उड़ान-ट्रेन सेवाओं पर असर#WATCH मुंबई: मैसूर कॉलोनी स्टेशन के पास बिजली आपूर्ति में समस्या के कारण फंसी मोनोरेल से यात्रियों को बचाया गया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 19, 2025
यात्रियों को बचाने के प्रयास जारी हैं। pic.twitter.com/fkqOhj9pJK
तांत्रिक बिघाडामुळे मोनो अडकली.
— Sharmila Kalgutkar./शर्मिला आशाप्रभाकर कलगुटकर🇮🇳 (@KsharmilaMT) August 19, 2025
अग्निशमन दलाने घटनास्थळी धाव घेत तीन स्नोर्केल वाहनांच्या साहाय्याने मदत कार्य सुरु केले आहे.@monorail_mumbai pic.twitter.com/BlVdNRkmXA
बताया जा रहा है कि मोनो रेल अटक जाने से कई यात्री घंटों से फंसे हुए हैं। यात्रियों को इसमें से सुरक्षित बचाने की लिए कोशिश जारी है। वीडियो में देखा जा रहा है कि बचाव के लिए क्रेन का इस्तेमाल भी किया जा रहा है।
अधिकारियों ने बताया कि मुंबई अग्निशमन विभाग के तीन वाहन घटनास्थल पर तैनात किए गए हैं और यात्रियों को खिड़की के शीशे काटकर निकाला जाएगा। मुंबई में पिछले दो दिनों से भारी बारिश हो रही है, जिससे महानगर में सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
महाराष्ट्र के नांदेड़ में भारी बारिश का कहर! 5-6 लोगों की मौत, SDRF ने 300 लोगों को बचायामुंबई में बीते कुछ दिनों से लगातार भारी बारिश से लोगों का जीवन अस्त व्यस्त है। मूसलाधार बारिश के कारण पटरियों पर पानी जमा हो गया और मध्य रेलवे की मुख्य और हार्बर लाइन पर उपनगरीय ट्रेन सेवाएं बाधित हो गईं।
मुंबई में हो रही बारिश ने आम जनजीवन के साथ-साथ हवाई सेवाओं को भी प्रभावित कर दिया है। इसी बीच देश की प्रमुख एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने मंगलवार को यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है।
महाराष्ट्र के ठाणे में 4 महीनों में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 20 लोगों की मौत, 1,800 मिमी से ज्यादा बारिश दर्जYou may also like
चीन के शीत्सांग में बड़ा विकास हुआ
एशिया कप : अभिषेक नायर को समझ नहीं आया श्रेयस अय्यर को बाहर किए जाने का फैसला
चीन में गर्मी की छुट्टियों में बॉक्स ऑफिस की कमाई अधिक
चमकने वाली है इन राशियों की किस्मत, आज सुबह हो सकता है धन लाभ, लेकिन सावधान!
बादल फटने और भूस्खलन से निपटने की रणनीति तैयार की जा रही है : अमित शाह