शैलेंद्र पांडेय: 'ठंडे-ठंडे पानी से नहाना चाहिए, गाना आए या न आए, गाना चाहिए'... 1978 में रिलीज से लेकर अभी तक, इस गाने ने कई पीढ़ियों में सुबह ठंडे पानी से नहाने का हौसला भरने की कोशिश की है। इसे अनगिनत कामयाबी भी मिली। न जाने कितने लोग इस गाने को गुनगुनाते हुए ठंडे पानी को गले लगा बैठे। लेकिन, हर बात की एक हद होती है - हौसले और हिम्मत की भी। कहीं तो इसका साथ छूटना ही है, और वह समय बहुत नजदीक है।
मौसम जिस तरह बदल रहा है, अगले कुछ हफ्तों बाद कुहासे में लिपटी सुबह को देखते हुए ठंडे पानी से नहाने की हिम्मत शायद ही पड़े और तब हो सकता है कि यह गाना भी काम न आए। उस सूरत में गाने को बदलने और ठंडे पानी को गर्म करने में हर्ज नहीं। सर्दियों में गर्म पानी का अहसास किसी अपने की गर्माहट भरी छुअन जैसा है, जैसे किसी मुश्किल में कोई कंधे पर हाथ रख आपमें भरोसा जताए, जैसे कोई हाथ पकड़ रास्ता दिखाए। सर्दियों में नहाना वाकई एक मुश्किल ही तो है!
रजाई से बाहर निकलते ही हमला शुरू हो जाता है ठंड का। बिस्तर से मिली गर्मी को हवाएं पल भर में चुरा लेती हैं। बाहर की धुंध और भी कठिन बना देती है किसी फैसले तक पहुंचना। इस माहौल में गर्म पानी ही लगता है पक्के दोस्त की तरह। उसे हमारे हिचक की वजह पता है। वह समझता है हमारे डर को, हमें चिढ़ाता नहीं। वैसे भी मेडिकल साइंस के मुताबिक, सर्दियों में गर्म पानी से नहाने के बहुत फायदे हैं। इससे मांसपेशियां रिलैक्स होती हैं, तनाव घट जाता है, ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और मूड बेहतर होता है।
गर्म पानी से नहाना खुद को जानना भी है।
कुछ वक्त के लिए दीन-दुनिया से बेखबर कर देती है पानी की सोहबत। उसकी गर्मी सुरक्षित महसूस कराती है। शरीर से उठती भाप संग गोया मन भी हल्का होकर ऊपर उठने लगता है। फिर से साइंस का सहारा लें, तो नहाने के बाद शरीर में एंडॉर्फिन नाम के हार्मोन निकलते हैं, जो हमें खुशी और सुकून का एहसास कराते हैं। उस समय की ताजगी और चमक सिर्फ शरीर की नहीं होती, उसका नाता है दिल से। जब शुरुआत इस तरह से हो जाए, तो बाकी दिन भी अच्छा गुजरता है।
ठंड में ठंडे पानी में हड़बड़ी है। उसे यह काम जल्दी निपटाना है, लेकिन गर्म पानी संग नहाना कोई काम नहीं, एक कला है। यहां जल्दबाजी नहीं, ठहराव है। गर्म पानी कहता है कि अपने लिए भी वक्त निकालिए, थोड़ा रुकिए, हर बूंद को महसूस कीजिए। रिश्तों की वह गर्माहट है गर्म पानी, जिस पर किसी मौसम की मार नहीं पड़ती।

You may also like

बहुत सारे म्यूचुअल फंड्स में निवेश कर लिया? एक्सपर्ट से जानें कितने फंड्स रखना है सही और क्यों?

दिल्ली यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट ने ऐसा क्या किया कि पहुंच गई थाईलैंड...आखिरी वक्त में एक फैसला पड़ा सब पर भारी

श्रीलंका की कैद से मछुआरों की रिहाई के लिए मुख्यमंत्री ने केंद्रीय विदेश मंत्री को लिखा पत्र

Sofia Ansari Sexy Video : सोफिया अंसारी का लेटेस्ट सेक्सी वीडियो देख दंग रह गए फैंस, वायरल हो रही हैं कातिल अदाएं

इस PSU का सितंबर तिमाही नतीजा निराशाजनक, मुनाफा 30% लुढ़का, सेलर्स हुए एक्टिव