Next Story
Newszop

Aaj Ka Ank Jyotish 27 May 2025 : मूलांक 2 वालों को कार्यक्षेत्र पर सारी बाधाओं से मिलेगी मुक्ति, जन्मतिथि से जानें आज का भविष्यफल

Send Push
Aaj Ka Ank Jyotish, 27 May 2025 : किसी भी व्यक्ति के मूलांक के आधार पर अंक ज्योतिष में उसके भविष्य और व्यक्तित्व के बारे में पता लगाया जाता है। हर अंक का अपना स्वामी ग्रह होता है। अपना मूलांक आप जन्म तारीख के अंकों के योग से जान सकते हैं, जो 1 से 9 मूलांक तक होते हैं। उदाहरण के लिए 27 तारीख का मूलांक (2+7= 9) 9 होगा। आज 27 मई, मंगलवार का दिन है। अंकज्योतिष के अनुसार, 9 अंक के स्वामी ग्रह मंगल होते हैं। ऐसे में सभी मूलांक के लोगों पर आज मंगल देखने को मिलेगा। वहीं, आज मंगलवार का दिन है जिसके स्वामी ग्रह भी मंगल होते हैं और मंगल का अंक 9 माना जाता है। अंकज्योतिष के मुताबिक, आज मूलांक 9 वालों का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं, जिससे घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आइए विस्तार से जानें 27 मई का अंकज्योतिष फल, 1 मूलांक से 9 मूलांक वालों के लिए आज का पूरा दिन कैसा रहने वाला है।
मूलांक 1 image

आज का दिन मूलांक 1 वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपनी समझदारी और सूझबूझ से किसी भी मुश्किल कार्य को आसानी से पूरा कर लेंगे। इससे मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। व्यापार के मामले में कोई फैसला लेने वाले हैं, तो एक बार पिता की सलाह जरूर लें। ऐसा करने से आपको बड़ा लाभ प्राप्त हो सकता है। परिवार में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। साथ ही, आप परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर नया घर लेने का विचार बना सकते हैं। आज आपका मानसिक संतुलन बना रहेगा और पूरा दिन खुशहाली से बीतेगा। ऐसे में परिवार के लोगों के साथ आप कहीं घूमने या फिल्म देखने भी जा सकते हैं।


मूलांक 2 image

आज का दिन मूलांक 2 वालों के लिए अच्छा बीतेगा। अगर लंबे समय से आपका धन कहीं अटका हुआ था तो वह अब प्राप्त हो सकता है। इससे मन प्रसन्न रहेगा और आपका मानसिक तनाव भी कम होगा। आज कार्यक्षेत्र पर आने वाली सभी बाधाओं का आपको हल मिल सकता है। इससे सारे रुके हुए काम पूरे होंगे और आप बहुत राहत महसूस करेंगे। परिवार में आज सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। जीवनसाथी और परिवार के सदस्यों के साथ आप खूबसूरत और यादगार पल बिता सकते हैं।


मूलांक 3 image

आज मूलांक 3 वालों के लिए व्यापार के मामले में दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप अपनी समझदारी और चतुराई की मदद से कार्यक्षेत्र पर सभी कार्यों को आसानी से पूरा कर लेंगे। आपके मन में कुछ गहरे और आध्यात्मिक विचार भी आ सकते हैं। इनसे भविष्य में आपको सकारात्मक फल और निष्कर्ष प्राप्त हो सकते हैं। आज घर में आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी पूजा, हवन या अनुष्ठान करने को लेकर चर्चा कर सकते हैं। आने वाले कुछ समय में इनका आयोजन करना शुभ रहेगा। इससे आपको आने वाले समय में लाभ जरूर प्राप्त होगा।


मूलांक 4 image

आज मूलांक 4 वालों को कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आपको आज धर्म, किसी गुरु, या भिक्षुक के विरुद्ध किसी भी तरह का कटु वचन बोलने से बचना होगा। ऐसा न करने से आपको आने वाले समय में किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप कार्यक्षेत्र पर शांति के साथ कोई भी कार्य करते हैं, तो इससे लाभ जरूर होगी। लेकिन जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचना होगा। घर-परिवार के मामले में आज जीवनसाथी के साथ घर की कुछ समस्याओं को लेकर दोनों के बीच अनबन हो सकती है। ऐसे में कोई भी बात सोच-समझकर बोलें और एक दूसरे को समझने की कोशिश करें। आज घर में शांति बनाए रखने की खास जरूरत होगी और परिवार के बुजुर्गों का भी ख्याल जरूर रखें। कार्यक्षेत्र पर आज आपको कोई भी नया काम शुरू करने से बचना चाहिए।


मूलांक 5 image

आज मूलांक 5 वालों का दिन सामान्य रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र पर कुछ कामों को पूरा करने में परेशानी आ सकती है, क्योंकि आज आपके सोचने के तरीके और काम करने के तरीके में अंतर हो सकता है। ऐसे में धैर्य रखें और किसी भी काम को पूरा करने से पहले सावधानी जरूर बरतें और सोच-समझकर को भी फैसला लें। जल्दबाजी में निर्णय लेने से नुकसान हो सकता है। आपको व्यापार और नौकरी में तरक्की पाने के कुछ नए अवसर मिल सकते हैं। परिवार के मामले में आज दिन मिलाजुला रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ भी सामान्य दिन बितेगा।


मूलांक 6 image

आज मूलांक 6 वालों को कार्यक्षेत्र पर कार्यों में कुछ रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। अगर सोचे हुए कार्य आज पूरे न हो पाएं, तो ऐसे में धैर्य न खोएं और शांति से हर काम करें। परिवार के मामले में आज संतान के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं। ऐसे में मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है। लेकिन आपको संयम रखना होगा। शांति से कोई भी फैसला लेने से आप मुश्किल परिस्थिति से निकल सकते हैं। कामकाज के मामले में आज आप ज्यादा व्यस्त रह सकते हैं। व्यापार से जुड़ा कोई भी निर्णय लेने से पहले एक बार जीवनसाथी की राय जरूर लें। ऐसा करने से आपको फायदा जरूर मिलेगा। साथ ही, परिवार के सदस्यों के साथ भी अच्छा समय बिताना फायदेमंद रहेगा।


मूलांक 7 image

आज मूलांक 7 वालों को परिवार के मामले में कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। किसी बात को लेकर घर में परिवार के सदस्य एक दूसरे से वाद-विवाद कर सकते हैं। लेकिन आपको किसी के भी मान-सम्मान के बारे में बोलने से बचना होगा। जीवनसाथी के साथ भी किसी बात पर अनबन हो सकती है। ऐसे में वाणी पर संयम रखें और कोई भी बात सोच-समझकर बोलें। आज संयम रखने से और अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने से आपका दिन बेहतर बीतेगा। अपनी सेहत का आज आपको खासतौर पर ध्यान देना होगा। आने वाले कुछ समय में आपको मधुमेह की समस्या हो सकती है। ऐसे में सेहत को लेकर लापरवाही बिल्कुल न बरतें। अपने खान-पान और दिनचर्या पर विशेष ध्यान दें। अगर आपका पैसा किसी पास अटका हुआ था, तो वह आज वापस मिल सकता है। इसके अलावा, आने वाले समय में आपको धन लाभ भी हो सकता है। लेकिन आज के दिन आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा।


मूलांक 8 image

आज का दिन मूलांक 8 वालों के लिए कुछ समस्याओं और बाधाओं से भरा हो सकता है। लेकिन मेहनत करना न छोड़ें। कार्यक्षेत्र पर कड़ी मेहनत करने से आपको लाभ जरूर प्राप्त होगा। शाम होते-होते आपके सोचे हुए काम पूरे होने लगेंगे और कार्यों में आ रही बाधाएं भी कम होंगी। आज आपको घर या कार्यक्षेत्र पर सभी कार्यों को पूरा करने में बहुत संघर्ष करना पड़ सकता है, लेकिन दिन के अंत तक मेहनत का फल जरूर हासिल होगा। मेहनत करने से आपके लिए धन लाभ के योग भी बन सकते हैं। लेकिन बार-बार आने वाली समस्याओं के चलते आपके स्वभाव में आज थोड़ा चिड़चिड़ापन रह सकता है। ऐसे में धैर्य न खोएं और कोई भी बात सोच-समझकर बोलें। किसी भी वाद-विवाद में पड़ने से भी आपको बचना होगा।


मूलांक 9 image

आज मूलांक 9 वालों का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। अपने भाईयों के साथ मिलकर आप कोई पारिवारिक आयोजन कर सकते हैं। इसके अलावा, परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने-फिरने का भी प्लान बना सकते हैं। इससे घर में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। अगर आप किसी समस्या का सामना कर रहे हैं, तो अपने बड़े भाई की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। इससे आपको अपनी परेशानी का समाधान जरूर मिल जाएगा। परिवार के सदस्यों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे, लेकिन जीवनसाथी की कोई बात आपको बुरी लग सकती है। ऐसे में धैर्य रखें और कोई भी बात सोच-समझकर बोलें। एक दूसरे से अच्छी तरह बात करने से दोनों के बीच के रिश्ते गहरे होंगे।

Loving Newspoint? Download the app now