Next Story
Newszop

इशांत शर्मा ने दिखाई आशुतोष शर्मा को उंगली, लाइव मैच में किस बात पर हुआ क्लेश?

Send Push
अहमदाबाद: आईपीएल 2025 का 35वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। भारत के अनुभवी पेसर इशांत शर्मा ने इस मैच में जीटी के लिए खेलते हुए गजब गेंदबाजी की। उन्होंने अपने 3 ओवर के स्पेल में 19 रन देकर एकमात्र विकेट डोनोवन फरेरा का लिया। हालांकि, इस मैच के दौरान इशांत शर्मा की दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी आशुतोष शर्मा से बहस भी हो गई। आखिर क्या हुआ, आइये विस्तार से जानते हैं। लाइव मैच में भिड़े इशांत और आशुतोषदरअसल, यह पूरा मामला दिल्ली कैपिटल्स की पारी के 19वें ओवर का है। यह ओवर गुजरात टाइटंस की तरफ से इशांत शर्मा डाल रहे थे। उनके ओवर की आखिरी गेंद पर आशुतोष शर्मा स्ट्राइक पर थे। इशांत ने आशुतोष को शॉट गेंद डाली। यह गेंद आशुतोष के कंधे पर लगकर विकेटकीपर के पास चली गई थी। हालांकि, इशांत और गुजरात की टीम ने कैच आउट का अपील किया था। लेकिन अंपायर ने आउट नहीं दिया। आशुतोष ने गेंद लगने के बाद स्ट्राइक रोटेट कर ली थी और अंपायर ने फिर लेग बाय का एक रन दिया था। जब आशुतोष शर्मा बॉलिंग एंड पर पहुंचे तो उनके और इशांत शर्मा के बीच थोड़ी बहस हुई। दोनों एक दूसरे को कुछ कहते हुए नजर आ रहे थे। हालांकि, इस बात की जानकारी तो नहीं है कि दोनों एक दूसरे से क्या कह रहे थे। लेकिन, इशांत आशुतोष से किसी बात पर नराज लग रहे थे। बता दें कि इशांत शर्मा ने 19वें ओवर में सिर्फ 6 रन दिए थे।वह ओवर डालने के बाद फील्ड से बाहर चले गए थे। बात करें मैच की तो, दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 203 रन बनाए थे। दिल्ली ने गुजरात के सामने 204 रन का टारगेट रखा था।
Loving Newspoint? Download the app now