Next Story
Newszop

आज का वृषभ राशिफल, 10 जुलाई 2025 : विपरीत लिंगी सहकर्मियों से सहयोग पाएंगे, सुख साधन पाएंगे

Send Push
Taurus Horoscope Today 10 July, 2025 :

आज वृषभ राशि का करियर राशिफल :
आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए कार्यक्षेत्र में तनाव और काम की अधिकता को दर्शा रहा है। व्यापार में आज आपको कुछ तकनीकी समस्या और उलझन का सामना करना होगा। साझेदारी में चल रहे व्यवसायों में मतभेद की संभावना है, संयम से काम लेना होगा। नौकरीपेशा में आज आपको विपरीतलिंगी सहकर्मियों से सहयोग मिेलेगा। आप आज सुख साधनों की प्राप्ति पर धन खर्च करेंगे। भूमि, भवन और वाहन के डील में आपको आज बड़ी सफलता मिल सकती है। रेडीमेड कपड़ों के व्यापारी आज अच्छी कमाई कर पाएंगे।



आज वृषभ राशि का प्रेम और पारिवारिक राशिफल : पारिवारिक मामलों में आज का दिन मिलाजुला रहेगा। घर के सदस्य, विशेषकर जीवनसाथी या बच्चे, आपसे समय और ध्यान की अपेक्षा करेंगे लेकिन व्यस्तता की वजह से आपके लिए यह कठिन होगा।

प्रेम संबंधों के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी दूर रहने वाले मित्र या संबंधी से आज आपकी लंबी बातचीत हो सकती है।



आज वृषभ राशि की सेहत : सेहत के मामले मे आज वृषभ राशि के जातकों को पीठ और कमर दर्द की समस्या परेशान कर सकती है। विशेष रूप से लंबे समय तक एक ही मुद्रा में बैठने और भारी वजन उठाना नुकसानदायक हो सकता है। जिन लोगों को कमर से संबंधित समस्या है उनको विशेष ध्यान रखना होगा।



आज वृषभ राशि के उपाय : आज के दिन भगवान शिव का दूध और शहद से अभिषेक करना अत्यंत शुभ रहेगा। आप आज माता के चरण स्पर्श करके शुभ काम की शुरुआत करें तो सफलता की प्रबल संभावना रहेगी।
Loving Newspoint? Download the app now