नई दिल्ली: ईरान और इजरायल में जारी संघर्ष के बीच यूएस राष्ट्रपति ट्रंप ने सीजफायर का ऐलान कर दिया है। ऐसे में ये माना जा रहा कि जल्द ही दोनों देशों के बीच जारी टकराव थम जाएगा। इसकी शुरुआत भी हो गई है। ईरान ने इजरायल पर हमले रोक दिए हैं। उधर इजरायल ने भी अलर्ट हटा लिया है। भले ही ईरान-इजरायल के बीच संघर्ष विराम की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। लेकिन जिस तरह से ईरान के परमाणु ठिकानों पर अमेरिका ने कार्रवाई की, उस पर भारत ने तगड़ा रिएक्ट किया। भारत ने वियना में इंटरनेशन एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (IAEA) के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की विशेष बैठक में इस मुद्दे को उठाया। दोस्त ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमलों को लेकर गहरी चिंता जताई है।
IAEA के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की बैठक में उठा मुद्दा
वियना में IAEA के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की विशेष बैठक हुई। इस बैठक में भारत के ऑस्ट्रिया में राजदूत शंभू कुमारन ने कहा कि ईरान में कई परमाणु सेंटर्स पर जिस तरह से हमले हुए, उससे भारत बेहद चिंतित है। उन्होंने यह चिंता अमेरिका और इजराइल की ओर से ईरान में परमाणु ठिकानों पर किए गए हमलों के बाद जताई है। ऑस्ट्रिया में भारत के राजदूत शंभू कुमारन ने IAEA से यह भी कहा कि वह बोर्ड को नुकसान की जानकारी दे और बताए कि रेडिएशन का स्तर क्या है।
'दोस्त' ईरान के मुद्दे पर कही ये बात
ऑस्ट्रिया में भारतीय राजदूत शंभू कुमार ने कहा कि परमाणु साइट्स की सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। हमें यह भी ध्यान रखना होगा कि ऐसे हमलों से लोगों के स्वास्थ्य और पर्यावरण पर क्या असर पड़ सकता है। शंभू कुमारन IAEA बोर्ड ऑफ गवर्नर्स में भारत के गवर्नर हैं।
परमाणु साइट्स की सुरक्षा का उठाया मुद्दाभारतीय राजदूत ने फिर से कहा कि सभी को संयम बरतना चाहिए। परमाणु साइट्स की सुरक्षा पर कोई बुरा असर नहीं पड़ना चाहिए। भारत हरसंभव मदद करने के लिए तैयार है। संयुक्त राष्ट्र की एक टीम ने कहा है कि इजराइल के कुछ हवाई हमलों ने अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन किया है।
एनएसए अजीत डोभाल की चीनी विदेश मंत्री से मुलाकात
इस बीच, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने बीजिंग में चीन के विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सीमा पार आतंकवाद का मुद्दा उठाते हुए सख्त संदेश दिया। दोनों देशों ने भारत-चीन संबंधों को बेहतर बनाने पर जोर दिया। यह मुलाकात पहलगाम में हुए आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद हुई है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों को मिलकर रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहिए। लोगों के बीच संपर्क बढ़ाना भी जरूरी है।
आतंकवाद समेत आपसी रिश्तों की मजबूती पर हुई बात
एनएसए डोभाल ने चीन के विदेश मंत्री से मुलाकात के बाद आतंकवाद को खत्म करने की बात कही। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के सभी रूपों का विरोध करना चाहिए। ईरान और अन्य क्षेत्रीय मुद्दों पर भी चर्चा हुई। भारत ईरान में परमाणु ठिकानों पर हमलों से चिंतित है। भारत ने IAEA से नुकसान की जानकारी देने को कहा है। NSA डोभाल ने चीन में आतंकवाद पर बात की। उन्होंने दोनों देशों के रिश्तों को सुधारने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद को हर रूप में रोकना होगा।

You may also like
अंतरिक्ष की खोज में जुटी 17 वर्षीय लड़की, प्यार और शादी से दूर रहने का लिया फैसला
Election Commission's Response To Rahul Gandhi's Allegations : कानून के अनुसार ही कराए जाते हैं सभी चुनाव, राहुल गांधी के आरोपों पर इलेक्शन कमीशन का जवाब
SBI PO Recruitment 2025: ₹85,000 सैलरी पर मिल रही सरकारी नौकरी, अभी करें आवेदन!
Mahindra XUV700 का नया फेसलिफ्ट परीक्षण में आया, नई हेडलाइट्स और डिजाइन में बदलाव
इजरायल ने ईरान के साथ युद्ध विराम पर जताई सहमति! नेतन्याहू ने डोनाल्ड ट्रंप को दिया धन्यवाद, तेहरान को उल्लंघन करने पर दी चेतावनी