श्रीगंगानगर: राजस्थान के श्रीगंगानगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। यहां पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के चार खतरनाक शूटरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई तब की, जब शूटर शहर के एक बड़े व्यापारी रवि गुप्ता को निशाना बनाने की फिराक में थे। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर उन्होंने जाल बिछाकर आरोपियों को धर दबोचा। इसके बाद अब कोर्ट ने पेश कर दिया है। सभी आरोपियों को कोर्ट ने तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अब गैंग से जुड़े अन्य सदस्यों की भी तलाश कर रही है।
पुलिस ने जानकारी मिली तो छापा मारा
बताया जा रहा है कि पुलिस को कुछ इनपुट मिले थे। यह जानकारी मिली थी कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुछ सदस्य शहर में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। पुलिस ने जानकारी मिली कि आरोपी शिव चौक इलाके में एक हॉस्टल पर है। इसी शक के आधार पर पुलिस ने यहां छापा मारा। साथ ही यहीं से चारों शूटरों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के समय चारों आरोपियों ने पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश की। इस दौरान धक्का-मुक्की में उनके हाथ और पैरों में हल्की चोटें भी आईं। लेकिन पुलिस ने उन्हें तुरंत काबू में कर लिया। पुलिस को गिरफ्तार किए गए शूटरों के पास से कुछ महत्वपूर्ण जानकारी भी मिली है।
व्यापारी रवि गुप्ता पर बदमाशों ने रखी हुई थी नजर
पुलिस सूत्रों के अनुसार, ये शूटर व्यापारी रवि गुप्ता पर नजर रख रहे थे। पुलिस अब यह जानने की कोशिश कर रही है कि रवि गुप्ता को क्यों निशाना बनाया जा रहा था। साथ ही, इस साजिश में और कौन-कौन शामिल है, इसका भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ में कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

You may also like
शिवजी ने क्यों तोड़ा अपना वचन? द्रौपदी को 14 पतियों के बजाय मिले सिर्फ 5 पांडव, असली वजह कर देगी हैरान
ये है देहरादून की 6 जगहें जो हर किसी को बना देती हैं दीवाना, एक बार जरूर करें दीदार
मामूली बात पर साले ने जीजा को घर से बाहर खींचा और दोस्तों संग मिलकर कर दी बेरहमी से पिटाई, मौकें पर हुई मौत
प्रेमिका का अनोखा लव लेटर: सोशल मीडिया पर छाया मजेदार पत्र
हंसिका मोटवानी की टूटी शादी? 2 साल बाद पति से हुईं सेपरेट, सोहेल खतुरिया के गोलमोल जवाब ने भी तलाक पर लगाया ठप्पा!