Next Story
Newszop

आईपीएल 2025 की विनर्स लिस्ट देखिए, किसे मिले कितने पैसे, पर्पल कैप से ऑरेंज कैप तक की प्राइज मनी

Send Push
नई दिल्ली: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL का खिताब पहली बार जीता। उन्होंने फाइनल में पंजाब किंग्स को 6 रनों से हराया। क्रुणाल पंड्या को उनके शानदार प्रदर्शन (4 ओवर में 2/17) के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। शशांक सिंह ने भी हारने वाली टीम के लिए शानदार अर्धशतक बनाया। उन्होंने सबसे ज्यादा छक्के लगाए और सबसे ज्यादा फैंटेसी पॉइंट भी हासिल किए।



RCB ने पहली बार IPL जीतकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने पंजाब किंग्स को हराकर यह मुकाम हासिल किया। इस जीत के साथ RCB ने 20 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि भी जीती। वहीं, पंजाब किंग्स को 12.5 करोड़ रुपए मिले। ऐसे में आइए जानते हैं कि फाइनल जीतने वाली टीम से लेकर इमर्जिंग प्लेयर तक किसे कितने रुपए मिले।



अवार्ड जीतने वालों की पूरी लिस्ट:

  • विजेता: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) - 20 करोड़ रुपए
  • उपविजेता: पंजाब किंग्स - 12.5 करोड़ रुपए
  • ऑरेंज कैप: साई सुदर्शन (गुजरात टाइटंस) - 10 लाख रुपए
  • पर्पल कैप: प्रसिद्ध कृष्णा (गुजरात टाइटंस) - 10 लाख रुपए
  • मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर (MVP): सूर्यकुमार यादव (मुंबई इंडियंस) - 15 लाख रुपए
  • सुपर स्ट्राइकर: वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स) - 10 लाख रुपए + टाटा कर्व
  • सबसे ज्यादा डॉट बॉल: मोहम्मद सिराज (गुजरात टाइटंस) - 10 लाख रुपए
  • इमर्जिंग प्लेयर: साई सुदर्शन (गुजरात टाइटंस) - 10 लाख रुपए
  • फैंटेसी किंग: साई सुदर्शन (गुजरात टाइटंस) - 10 लाख रुपए
  • सुपर सिक्स: निकोलस पूरन (लखनऊ सुपर जायंट्स) - 10 लाख रुपए
  • सबसे ज्यादा चौके: साई सुदर्शन (गुजरात टाइटंस) - 10 लाख रुपए
  • कैच ऑफ द सीजन: कामिंदु मेंडिस (सनराइजर्स हैदराबाद) - 10 लाख रुपए
  • फेयरप्ले अवॉर्ड: चेन्नई सुपर किंग्स - 10 लाख रुपए
  • पिच और ग्राउंड: डीडीसीए (दिल्ली कैपिटल्स का होम ग्राउंड) - 50 लाख रुपए

RCB और पंजाब किंग्स के फाइनल में पुरस्कार जीतने वालों की लिस्ट:

  • प्लेयर ऑफ द फाइनल: क्रुणाल पंड्या (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) - 5 लाख रुपए
  • सुपर स्ट्राइकर: जितेश शर्मा - 1 लाख रुपए
  • सबसे ज्यादा डॉट बॉल: क्रुणाल पांड्या - 1 लाख रुपए
  • सबसे ज्यादा चौके: प्रियांश आर्य - 1 लाख रुपए
  • फैंटेसी किंग: शशांक सिंह - 1 लाख रुपए
  • सबसे ज्यादा छक्के: शशांक सिंह - 1 लाख रुपए
Loving Newspoint? Download the app now