Next Story
Newszop

वजन कम करना चाहती हैं लेकिन शुगर क्रेविंग पर नहीं हो रहा कंट्रोल, बस कर लें 4 असरदार उपाय, न्यूट्रिशनिस्ट का पक्का दावा

Send Push

अगर शरीर में अत्यधिक चर्बी जमा हो जाए तो ये देखने में बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता। साथ ही ये एक्सेस फैट कई सारी बीमारियों की जड़ भी होता है, ऐसे में बेहतर है कि इसे जितना जल्दी हो कम कर लिया जाए।

वैसे वजन घटाना इतना मुश्किल नहीं है जितना मुश्किल अपनी क्रेविंग्स को काबू करना है, क्योंकि आधे मसले तो इसी से होते हैं। इधर, वजन कम करने की ठानो नहीं कि उधर कुछ मीठा खाने का मन होने लगता है। क्या आपके साथ भी यही दिक्कत हो रही है?

अगर आपका जवाब हां है तो आप सही जगह पर हैं क्योंकि आज हम इस आर्टिकल में ऐसे उपायों के बारे में बात करेंगे जो शुगर क्रेविंग्स को खत्म करने में जादू की तरह काम करते हैं। इनके बारे में जानी मानी न्यूट्रिशनिस्ट आशिमा अचंतानी (Ashima Achantani) ने अपने इंस्टाग्राम पर जानकारी साझा की है।

Photos- Freepik


शुगर क्रेविंग्स को खत्म करने का तरीका image

जो लोग स्वीट टूथ होते हैं यानी जिन्हें मीठा खाना बहुत पसंद होता है उनके लिए अपने शुगर क्रेविंग्स पर काबू कर पाना कठिन हो जाता है,लेकिन अगर आप इन उपायों को आजमा लेते हैं तो ये बिल्कुल भी नामुमकिन नहीं है-


देखें वीडियो-​


सौंफ image

शुगर क्रेविंग्स को कंट्रोल करने के लिए खाने के तुरंत बाद एक चम्मच सौंफ (Fennel Seeds)का सेवन करना चाहिए। ये आपके Appetite को कंट्रोल करता है और शुगर क्रेविंग्स को नेचुरली कम करता है।


दातों को कर लें ब्रश image

शुगर क्रेविंग्स को कंट्रोल करने का एक और बेहतरीन तरीका दांतों को ब्रश करना है। अगर आपको बहुत ज्यादा क्रेविंग होती है तो खाने के तुरंत बाद ब्रश करना चाहिए। दरअसल,टूथपेस्ट में मेंथॉल का फ्लेवर होता है,वो आपके शुगर बड्स को सेटिसफाई कर देता है और क्रेविंग खत्म हो जाती है।


प्रोटीन और फैट image

अगर आप अपने मील को प्रोटीन या फैट के साथ शुरू करते हैं तो आपकी शुगर क्रेविंग्स खत्म हो जाएगी। इसका दावा खुद न्यूट्रिशनिस्ट ने किया है।


खाने के बाद टहलें image

इसके अलावा खाना खाने के बाद टहलने से भी काफी ज्यादा फायदा होता है। खाने के तुरंत बाद 5-10 मिनट वॉक करने से ब्लड शुगर लेवल स्थिर हो जाता है और क्रेविंग्स गायब हो जाती है।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें। एनबीटी इसकी सत्यता,सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है।

Loving Newspoint? Download the app now