Leo Horoscope Today, 24 April 2025 : सिंह राशि के जातकों का आज का दिन भाग्यशाली रहने वाला है। अगर व्यापार के मामले में कोई यात्रा करने वाले हैं, तो उसमें सफलता हासिल होगी। लेकिन अपने उत्साह पर नियंत्रण रखें। कहीं से अचानक धन आने के योग बन सकते हैं। घर-परिवार में सुख-शांति कायम रहेगी और पारिवारिक जीवन सुखद बना रहेगा। अगर काम के मामले में कहीं निवेश करने का सोच रहे हैं, तो उसमें लाभ मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में आज आपकी रुचि अच्छी बढ़ सकती है। आइए विस्तार से जानें आज का सिंह राशिफल... आज सिंह राशिवालों का करियर राशिफल : व्यापार के मामले में आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। कारोबार में आज आपका काम अच्छा चलेगा। नौकरी करने वाले कर्मचारियों को आज ज्यादा अधिकार मिल सकते हैं। भाग्य आज आपका हर मामले में साथ देगा। अगर व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जा रहे हैं, तो उसमें भी सफलता प्राप्त होगी। किसी ऐसी जगह से आज आपको धन मिल सकता है, जिसकी आपने उम्मीद न की हो। लेकिन अपने उत्साह पर नियंत्रण रखें। लॉटरी और सट्टे जैसी चीजों से दूरी बनाकर रखें। आज सिंह राशिवालों का पारिवारिक और लव राशिफल : घर-परिवार का माहौल अच्छा बना रहेगा। आज घर में सुख-शांति बनी रहेगी और आपकी धार्मिक कार्यों में रुचि ज्यादा बढ़ सकती है। आज आप परिवार के सदस्यों के साथ खरीदारी कर सकते हैं। शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज सिंह राशिवालों की सेहत का हाल : आपका स्वास्थ्य आज सही बना रहेगा। लेकिन ज्यादा काम करने से शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। ऐसे में आराम और योग करने पर भी ध्यान दें। आज सिंह राशिवालों के लिए उपाय : भगवान विष्णु की पूजा करें और विष्णु स्तोत्र का पाठ करें।
You may also like
Rajasthan weather update: इन दिन बदलने वाला है मौसम, जयपुर सहित इन जिलों में बारिश का जारी हुआ अलर्ट
हिंदुस्तान जिंक ने शुरू किया 'जंग के खिलाफ जिंक' अभियान, संरचना और अर्थव्यवस्था को बचाने की पहल
पत्नी के सामने बनाता था अवैध संबंध। फिर दोनों ने मिलकर एकसाथ कर दिया कांड ♩
RBI Declares India's Safest Banks: SBI, HDFC, and ICICI Top the List Again
पाकिस्तान के साथ हुई सिंधु जल संधि क्या है जिसे पहलगाम के बाद भारत ने किया है निलंबित