विशाल वर्मा, जालौन: जालौन जिले के उरई कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चक जगदेवपुर निवासी दीपक की पत्नी काजल (22 वर्ष) और बहन दृष्टि को रात को सोते समय सांप ने अचानक काट लिया। घटना के बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां पर इलाज के दौरान काजल की मौत हो गई, जबकि दृष्टि की हालत में सुधार हो रहा है।
दरअसल, देर रात खाना खाने के बाद काजल और उसकी ननद दृष्टि एक ही कमरे में सो रही थीं। तभी रात में सांप ने काजल को कंधे पर और दृष्टि को हाथ पर काट लिया। जब दोनों की नींद खुली तो उन्होंने सांप को देखा और चीखने लगीं। परिवार के लोगों ने उन्हें तुरंत जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज ले जाया, लेकिन इलाज के दौरान शनिवार सुबह काजल की मौत हो गई।
आइसक्रीम बेचने का काम करता है पति
दीपक आइसक्रीम बेचने का काम करता है और वह अक्सर घर से बाहर रहता है। काजल की एक साल पहले ही शादी हुई थी। उनकी अचानक मौत से परिवार में शोक की लहर है। वहीं, दृष्टि का इलाज चल रहा है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
पुलिस को घटना की जानकारी होने पर फैक्ट्री एरिया चौकी प्रभारी निरीक्षक राजकुमार पांडेय ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की और शव का पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

You may also like
शबाना आजमी ने दिखाई अपने 'मैड ग्रुप' की झलक
ओडिशा के राज्यपाल की कुर्सी छोड़कर आए रघुवर दास बनाए जा सकते हैं झारखंड भाजपा के अध्यक्ष
मोदी सरकार ने देश में तेल और गैस खोज बढ़ाने की लिए एक मिलियन स्क्वायर किमी बेसिन खोला: हरदीप पुरी
सोनिया गांधी के लेख पर केंद्रीय मंत्री तोखन साहू का पलटवार, बोले- वे सिर्फ राजनीति करती हैं
अंडर-23 एशियाई कुश्ती: फ्रीस्टाइल टीम ने जीती चैंपियन ट्रॉफी, भारत ने रचा इतिहास