Next Story
Newszop

शैंपू और कंडीशनर नहीं... 3 देसी पत्तियां दिखाएंगी कमाल, महंगाई की तरह बढ़ेंगे और जंगल से घने होंगे आपके बाल

Send Push
जब लड़कियां किसी दूसरी लड़की के लंबे, काले और घने बालों को देखती हैं, तो न चाहते हुए भी मन में एक बार ये आवाज जरूर आती है कि काश मेरे बाल भी इतने ही लंबे, मोटे और सूंदर होते। हालांकि, आजकल मन की इस आवाज को लोग नजर लगाने में गिनने लगे हैं। खैर, मुद्दे पर वापस आते हैं। हम सभी बालों को बढ़ाने और इन्हें झाड़ू बनने से रोकने की कोशिश में न जाने कितने ही महंगे-महंगे शैंपू, तेल और कंडीशनर जैसी चीजों का इस्तेमाल करते हैं। मगर इनसे हमारी हेयर ग्रोथ में कोई खास अंतर नजर नहीं आता है। अगर आप भी ऐसी ही समस्याओं का समाना कर रही हैं, तो ये आर्टिकल आपको जरूर पढ़ना चाहिए।
कंटेंट क्रिएटर ने बताया अपने लंबे-घने बालों का राज image

जी हां, इंस्टाग्राम पर @thee_soni नाम के एक चर्चित अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट की गई है। इस वीडियो में एक लड़की है, जिसके बाल घुटनों से भी ज्यादा लंबे, काले और घने हैं। उसने वीडियो में दावा किया है कि उसके बनाएं रोलऑन का इस्तेमाल करने से लड़की के बाल महंगाई की तरह बढ़ रहे हैं।

वो अपने बालों को कटवाती भी हैं, तब भी उनके बाल तेजी से दोबारा बढ़ने लगते हैं। वीडियो में लड़की कह रही है की वो अपने लंबे और हेल्दी बालों से परेशान हो गई है। अगर आप भी इस परेशानी को जिंदगी का हिस्सा बनाना चाहते हैं, तो आइए इस देसी रोल ऑन के बारे में जान लेते हैं।


रोल ऑन बनाने में इस्तेमाल हुई सामग्री? image

इस देसी रोल ऑन को बनाने के लिए आपको कुछ बहुत ही सस्ती और बेसिक चीजों की जरूरत है। आइए जान लेते हैं कि ये कौन सी चीजें हैं:

  • करी पत्ते
  • गुड़हल की पत्तियां
  • पुदीने की पत्तियां
  • मेथी दाना
  • आधा कप पानी

(नोट: आप सामग्री की मात्रा को अपने हिसाब से कम या ज्यादा भी कर सकते हैं)




रोल ऑन बनाने की विधि image

घर पर इस चमत्कारी रोल ऑन को बनाने के लिए आपको गुड़हल की पत्तियों, पुदीने की पत्तियों और करी पत्तों को अच्छे से धोकर मिक्सी में ग्राइंड कर लेना है। आपको इस पेस्ट में मेथी दाना और आधा कप पानी डालकर अच्छे से पेस्ट बना लेना है।

आप चाहें, तो समय बचाने के लिए इन सभी चीजों को एक साथ भी ग्राइंड कर सकते हैं। अब आपको इस पानी को छानकर अलग कर लेना है और गैस पर पकने के लिए चढ़ा देना है। आपको इस पानी को तब तक गैस पर रखना है, जब तक ये जलकर आधा न रह जाए।


कैसे करें इस्तेमाल? image

आपको इस रोल ऑन को रोजाना इस्तेमाल करना चाहिए। आप अपनी सुविधा के हिसाब से दिन या रात में कभी भी इस रोल ऑन का इस्तेमाल कर सकते हैं। ध्यान रखें कि आपको इस रोल ऑन को बालों की जड़ों में अच्छी तरह से लगाना है।


​हेयर ग्रोथ कैसे बढ़ाएं?​


रोल ऑन लगाने से होने वाले फायदे image

इस रोलऑन को बनाने में इस्तेमाल हुई देसी जड़ी-बूटियों की वजह से चिलचिलाती गर्मी में भी आपकी स्कैल्प ठंडी रह सकती है। इसके अलावा, सीबम प्रोडक्शन बढ़ता है और बाल झड़ना जैसी कई बड़ी समस्याओं से बचने में मदद मिल सकती है। कंटेंट क्रिएटर ने वीडियो में इसे अपने बालों पर लगाया है। इससे किसी तरह के साइड इफेक्ट्स का खतरा नहीं रहता है। हालांकि, आपको कुछ अनचाहे बदलाव नजर आते हैं, तो तुरंत इसका इस्तेमाल बंद कर दें।



(डिस्क्लेमर: लेख में दिए गए नुस्खे की जानकारी व दावे पूरी तरह से इंस्टाग्राम पर प्रकाशित वीडियो पर आधारित हैं। एनबीटी इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है। किसी भी तरह के नुस्खे को आजमाने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।)

Loving Newspoint? Download the app now