Next Story
Newszop

बैंगन नहीं करेगा एलर्जी, गोभी से बादी नहीं, 6 सब्जियों को बनाने का तरीका सीख लें, साथ में क्या डालना है?

Send Push
सब्जियां खाने से ताकत आती है और शरीर को कई सारे विटामिन और मिनरल मिलते हैं। लेकिन कुछ सब्जियों के साथ अनचाही दिक्कतें भी जुड़ी होती हैं और लोग उन्हें खाना छोड़ देते हैं। ऐसा ही कुछ बैंगन, गोभी जैसी 6 सब्जियों के साथ है।

सब्जी बनाने का सही तरीका क्या है? अगर आप इन सब्जियों के कुछ संभावित साइड इफेक्ट से बचना चाहते हैं तो न्यूट्रीशनिस्ट श्वेता शाह के टिप्स अपनाएं। उन्होंने एलर्जी, बादी आदि दिक्कतें देने वाली 6 सब्जियों को बनाने का सही तरीका बताया है। जिसमें आपको सब्जी बनाते हुए कुछ मसाले या दूसरी चीजों को भी डालना है।
6 सब्जी बनाने का तरीका​

बैंगन बनाने का सही तरीका image

बैंगन से कुछ लोगों को खुजली या चमड़ी की समस्या हो जाती हैं। ऐसा पित्त दोष वाले लोगों को ज्यादा होता है। लेकिन इसे बनाने के साथ मेथी दाना डालने से राहत मिल सकती है। यह इन्फ्लामेशन कम करने के साथ खून साफ़ करता है।


लौकी बनाने का सही तरीका image

यह पेट के लिए हल्का भोजन होता है लेकिन कई बार रात में खाने या कच्चा सेवन करने पर डाइजेस्टिव फायर को कम कर सकता है। इसके साथ काली मिर्च डालने से ठंडा असर कम हो जाता है।


पालक बनाने का सही तरीका image

पालक में आयरन भरा होता है लेकिन ओक्सालेट की वजह से कम मिल पाता है। इसके साथ नीम्बू रस और काली मिर्च का सेवन करें। इससे आयरन पूरा मिलेगा और भारीपन नहीं होगा।


आलू-अरबी बनाने का सही तरीका image

आलू और अरबी कुछ लोगों में कब्ज की समस्या या पेट भारी कर सकती हैं। इन्हें बनाते हुए सरसों के दाने इस्तेमाल करें। इससे स्टार्च टूटने में मदद मिलेगी और आलस भी नहीं आएगा।


गोभी-ब्रोकोली बनाने का सही तरीका image

गोभी, पत्ता गोभी और ब्रोकोली से बादी, गैस और वात की समस्या हो सकती है। इन्हें दूर करने के लिए अजवाइन डालें। इससे पाचन बढेगा और गैस नहीं बनेगी।


करेला बनाने का सही तरीका image

इसका स्वाद तीखा और रूखा होता है। इसे बैलेंस करने के लिए घिसा हुआ नारियल और तिल के बीज डालें।डिस्क्लेमर: लेख में दिए गए नुस्खे की जानकारी व दावे पूरी तरह से इंस्टाग्राम पर प्रकाशित रील पर आधारित हैं। एनबीटी इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है। किसी भी तरह के नुस्खे को आजमाने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Loving Newspoint? Download the app now