नई दिल्ली: पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान से बदला लेने की मांग जोर पकड़ रही है। ऐसे में अगर भारत कोई कार्रवाई शुरू करता है तो पाकिस्तान बौखलाहट में कोई भयानक कदम उठा सकता है। ऐसे में परमाणु युद्ध की आशंका बढ़ सकती है। हालांकि, भारत के पास ऐसे हथियार हैं, जो पाकिस्तान सपने में भी नहीं सोच सकता है। वैसे भी परमाणु हथियारों के मामले में भी भारत पाकिस्तान से आगे निकल चुका है। उसके पास न्यूक्लियर ट्रायड है, जो पाकिस्तान के पास नहीं है। आइए-जानते हैं कि क्या है न्यूक्लियर ट्रायड और यह कितना महत्वपूर्ण है। भारत इस मामले में पाकिस्तान से कितना ताकतवर है, इसे समझते हैं। न्यूक्लियर ट्रायड क्या है, यह कितना महत्वपूर्ण हैएक न्यूक्लियर ट्रायड किसी देश का ऐसा सैन्य ढांचा है जिसमें तीन चीजें शामिल होती हैं। ये तीन चीजें हैं-जमीन से मार करने वाली ICBM मिसाइलें, पनडुब्बी से मार करने वाली SLBM मिसाइलें, परमाणु बम और मिसाइल ले जाने वाले बमवर्षक विमान। कोई देश न्यूक्लियर ट्रायड इसलिए बनाते हैं ताकि दुश्मन पहले हमला करके उनकी परमाणु ताकतों को खत्म न कर सके। इससे न्यूक्लियर ट्रायड वाले देशों के पास जवाबी हमला करने की क्षमता बनी रहती है। इस तरह ऐसे देश दुश्मन को परमाणु हमला करने से रोक पाते हैं। इसे सेकंड स्ट्राइक पॉवर कहते हैं।
दुनिया में कितने देशों के पास न्यूक्लियर ट्रायडदुनिया में अभी तक चार देशों के पास न्यूक्लियर ट्रायड है। ये देश हैं अमेरिका, रूस, भारत और चीन। ऐसा माना जाता है कि इजरायल के पास भी न्यूक्लियर ट्रायड है। हालांकि, इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। पाकिस्तान के पास अभी पूरा न्यूक्लियर ट्रायड नहीं है। उसके पास पनडुब्बी से मार करने वाली SLBM मिसाइल नहीं है। उनके पास सिर्फ पनडुब्बी से मार करने वाली SLCM मिसाइल है।
न्यूक्लियर ट्रायड में क्या-क्या चीजें होती हैंपरंपरागत परमाणु रणनीति कहती है कि न्यूक्लियर ट्रायड किसी भी हमले से बचने का सबसे अच्छा तरीका है। हालांकि, ज्यादातर देशों के पास इतना पैसा नहीं है कि वे इसे बना सकें। सिर्फ अमेरिका और रूस ही ऐसे देश हैं, जिन्होंने लंबे समय से एक मजबूत न्यूक्लियर ट्रायड बनाए रखा है। न्यूक्लियर ट्रायड में ये चीजें शामिल हैं। बमवर्षक विमान:ये जंगी विमान परमाणु बम या परमाणु मिसाइलें ले जाते हैं। इनका इस्तेमाल जमीन या समुद्र में मौजूद दुश्मनों पर हमला करने के लिए किया जाता है। जमीन से मार करने वाली मिसाइलें (MRBM, IRBM या ICBM): ये मिसाइलें रॉकेट से चलती हैं और ज्यादातर सीधी रेखा में जाती हैं। बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बियां (SSBN): ये पनडुब्बियां पानी के अंदर से परमाणु मिसाइलें दाग सकती हैं।
मिसाइड डिफेंस सिस्टम से भी बचाएगान्यूक्लियर ट्रायड की वजह से एक देश जमीन, हवा या समुद्र से परमाणु हमला कर सकता है। अमेरिका ने अपना ट्रायड इसलिए बनाया ताकि अगर उस पर पहले हमला हो तो वह जवाबी हमला कर सके। तीन अलग-अलग तरह के हथियार होने से दुश्मन की नई तकनीक, जैसे मिसाइल डिफेंस सिस्टम से भी बचा जा सकता है। यह कमांडर-इन-चीफ को अलग-अलग तरह के हथियारों का इस्तेमाल करने की सुविधा देता है। साथ ही, यह परमाणु हथियारों का एक सुरक्षित भंडार भी रखता है, जो दुश्मन के हमले से बचा रहता है। भारत की परमाणु नीति क्या है, यह जान लीजिए
- भारत की परमाणु नीति का मूल सिद्धांत है पहले इस्तेमाल नहीं। इस नीति के अनुसार भारत किसी भी देश पर परमाणु हमला तब तक नही करेगा जब तक कि शत्रु देश भारत के ऊपर हमला नही कर देता।
- भारत अपनी परमाणु नीति को इतना मजबूत रखेगा कि दुश्मन के मन में भय बना रहे। ऐसे में भारत का हमला इतना भयानक होगा कि दुश्मन को भारी नुकसान हो और वह जल्दी इस हमले से उबर ना सके।
You may also like
देवरिया में दो महिलाओं की समलैंगिक शादी ने मचाई हलचल
भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच रक्षा स्टॉक में उछाल, दो दिनों में 31 प्रतिशत की बढ़ोतरी
क्या पौधे भी दर्द महसूस करते हैं? जानिए नई रिसर्च के बारे में
Indian Railways Adds 31 Coaches to 15 Train Pairs for Summer Travel Surge
अजीत कुमार की 'गुड बैड अग्ली' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम