Next Story
Newszop

झारखंडः कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की झमाझम बारिश के बीच पहुंचीं खेत में, महिलाओं के साथ की धान की रोपनी

Send Push
रांची: झारखंड में इन दिनों धान रोपनी का समय है। राज्यभर में पानी से भरे खेत में किसान धनरोपनी कर रहे हैं। हर तरफ महिला पुरुष की टोली धान रोपनी करते दिख जायेंगे। राज्य भर में लगातार झमाझम बारिश भी हो रही है। इस बीच राज्य की कृषि , पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की भी धनरोपनी करती नजर आईं।

कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की शुक्रवार को धनरोपनी करने खुद खेतों में उतरीं। चान्हो प्रखंड के रघुनाथपुर गांव में महिलाओं के साथ वह धान रोपनी करने दिखीं। अपने साथ राज्य की मंत्री को धान रोपनी करते देख गांव की महिलाओ में खासा उत्साह नजर आया।



पारंपरिक रीति रिवाज के साथ धनरोपनी

दरअसल झारखंड में धान रोपनी का एक अलग महत्व है। पारंपरिक रीति रिवाज के साथ महिलाएं गीत गाती हुई अपने खेत में धान रोपनी करती है धान रोपनी के वक्त गांव में उत्सव जैसा माहौल रहता है। किसान ईश्वर से अच्छी फसल होने का प्रार्थना कर धान की फसल की रोपाई करते है।

Video

पहले भी धनरोपनी और कटाई के वक्त आती रहीं शिल्पी नेहा तिर्की

चान्हो प्रखंड के रघुनाथपुर गांव में कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के खेत में रोपा की सूचना पाकर बारिश के बावजूद महिलाओं ने खेत का रुख किया। रघुनाथपुर गांव की जॉनी उरांव ने कहा कि मंत्री को अपने साथ देख कर अच्छा लगा। वो हम लोगों के लिए परिवार की एक सदस्य की तरह है। पहले भी वो धान रोपनी और धान की कटाई के वक्त आती रहीं है। गांव की अनीता उरांव ने कहा कि कृषि मंत्री ने हमारे साथ धान की रोपाई की है। खेत में मंत्री के साथ साथ रोपा करना अच्छा लगा।
Loving Newspoint? Download the app now