टॉमी स्कॉट- 374 रन
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा रन देने का रिकॉर्ड 95 साल पुराना है। वेस्टइंडीज के लेग स्पिनर टॉमी स्कॉट ने इंग्लैंड के खिलाफ 374 रन दिए थे। उन्होंने उस मैच में 105.2 ओवर बॉलिंग की थी। इस दौरान 9 बल्लेबाजों को आउ भी किया।
जेसन क्रेजा- 358 रन
ऑस्ट्रेलिया के ऑफ स्पिनर जेसन क्रेज ने भारत के खिलाफ 2008 में नागपुर टेस्ट में डेब्यू किया था। 74.5 ओवर में उन्होंने 12 बल्लेबाजों को आउट किया। हालांकि इस दौरान भारतीय बल्लेबाजों ने उनके खिलाफ 358 रन भी ठोक दिए थे।
जाहिद महमूद- 319 रन

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर पाकिस्तान के जाहिद महमूद हैं। 2022 के अंत में इंग्लैंड की टीम पाकिस्तान के दौरे पर थी। रावलपिंडी में खेले गए टेस्ट में लेग स्पिन गेंदबाज महमूद ने 44 ओवर में ही 319 रन खर्च कर दिए थे। उनीक इकोनॉमी 7 से भी ऊपर की थी।
केशव महाराज- 318 रन
ओपनर के रूप में रोहित शर्मा का यह पहला टेस्ट था। उन्होंने दोनों पारियों में शतक ठोका था। मयंक अग्रवाल ने दोहरा शतक लगाया था। विशाखापत्तम में हुए इस मैच में केशव महाराज ने पहली पारी में 189 और दूसरी में 129 रन खर्च किए थे।
आर्थर मैली- 308 रन
आर्थर मैली ऑस्ट्रेलिया के लिए लेग स्पिन गेंदबाजी करते थे। 1924 में इंग्लैंड के खिलाफ सिडनी के मैदान पर हुए टेस्ट में उन्होंने 63 ओवर गेंदबाजी की थी। इस दौरान 308 रन खर्च किए। वह एकमात्र गेंदबाज हैं, जिसने दो बार अपने टेस्ट करियर में 300 से ज्यादा रन दिए हैं।
You may also like
न्यूजीलैंड बनाम जिम्बाब्वे: मैट हैनरी ने खोला 'पंजा', मेजबान पहली पारी में महज 125 रन पर ढेर
भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाने पर कांग्रेस नेता अमित देशमुख ने चिंता व्यक्त की
जापान : होकुरिकु में मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित, मौसम एजेंसी की चेतावनी
म्यांमार के कार्यवाहक राष्ट्रपति यू म्यिंट श्वे का 74 वर्ष की उम्र में निधन
भारतीय अर्थव्यवस्था घरेलू बाजार पर केंद्रित, ऐसे झटकों से उभरने में सक्षम : अर्थशास्त्री