Next Story
Newszop

आज का राशिफल 5 जून 2025 : मिथुन, धनु और मीन राशि के जातकों को आज वसुमान योग से मिलेगा मनचाहा लाभ, करियर में होगी उन्नति

Send Push
Aaj Ka Rashifal 5 June 2025 : 5 जून का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार मिथुन, तुला और मकर राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहने वाला है। चंद्रमा का गोचर आज कन्या राशि में हो रहा है। ऐसे में आज चंद्रमा मिथुन राशि में संचार कर रहे गुरु से केंद्र भाव में गजकेसरी योग बना रहे हैं और 10वें भाव में वसुमान योग के शुभ संयोग का निर्माण कर रहे हैं। आज ग्रहों की स्थिति से हस्त नक्षत्र में सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है। ऐसे में आज गुरुवार का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, आइये जानते हैं आज का राशिफल।
​मेष राशि, धन लाभ के नए मौके मिलेंगे image

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज कार्यक्षेत्र में आपके क्रिएटिव विचारों की तारीफ होगी। उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे और आपके शुभचिंतकों की संख्या भी बढ़ सकती है। आज आपको धन लाभ के नए मौके मिलेंगे और आपकी आय में इजाफा होगा। आज सेहत के प्रति सावधान रहें और किसी की बातों में न आएं।

आज भाग्य 74% आपके पक्ष में रहेगा। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।


​वृषभ राशि, विवादों से बचकर रहें image

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन आपकी परीक्षा ले सकता है। कार्यक्षेत्र में धैर्य बनाए रखें, बेवजह के विवादों में न फंसें। किसी उकसावे में न आएं, अपने काम से काम रखें। साथ ही साथ आज वृषभ राशि वालों को अपने धन का प्रबंधन सोच समझकर करना चाहिए। हो सकता है आज आपको कोई धन का लालच दे सकता है। बचकर रहें। लेनदेन में सतर्क रहें। जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें। पुरानी गलतियों को न दोहराएं।

आज भाग्य 63% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल के वृक्ष के नीचे दीया जलाएं।


​मिथुन राशि, पद प्रतिष्ठा का मिल सकता है लाभ image

आज के दिन मिथुन राशि के जातकों को कई जगहों से फायदा मिलेगा। पूर्व में किया गया निवेश आपको अच्छा लाभ दिलाएगा। वहीं आज कारोबार में आपको विरोधियों से सावधान रहना होगा। विरोधी आप पर दबाव बनाने की कोशिश करेंगे लेकिन आप अपनी बुद्धिमत्ता के दम पर हर परिस्थिति से बाहर निकल जाएंगे। आज सामाजिक कार्यों से जुड़े जातकों को पद प्रतिष्ठा का लाभ मिल सकता है।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंद लोगों की मदद करें।


​कर्क राशि, संतान से मिल सकती है खुशखबरी image

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज आपको कार्यक्षेत्र में थोड़ी परेशानियां आएंगी, बेहतर होगा कि आप अपने करीबी शुभचिंतकों से सलाह मशविरा करें। इसके साथ ही आज संतान की तरफ से आपको खुशखबरी मिल सकती है। वे करियर में तरक्की करेंगे। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखें। बेवजह की बातों के लिए जिद न करें। लाइफ पार्टनर की बातों को भी समझें।

आज भाग्य 72% आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।


​सिंह राशि, व्यापार में मिल सकता है मनचाहा लाभ image

सिंह राशि के जातकों को आज व्यापार में मनचाहा लाभ मिलने के आसार हैं। आज आपका कार्यों में मन लगेगा और उनमें प्रगति भी दिखाई देगी। इसके साथ ही आज आप कीमती वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं। लेकिन आज नौकरीपेशा जातकों पर काम का बोझ बढ़ सकता है। इस वजह से आपमें चिड़चिड़ापन हो सकता है। धैर्य बनाए रखें। अगर कोई कानूनी मामला चल रहा है तो उसमें लापरवाही न बरतें।

आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। माता पिता का आशीर्वाद लें।


​कन्या राशि, खर्चों पर रखें नियंत्रण image

आज कन्या राशि वालों को अपने खर्चों पर लगाम लगाते हुए आगे बढ़ना होगा। किसी भी अहम काम को आज ही पूरा करें, कल के लिए न टालें। काम का बोझ बढ़ सकता है। आज जोखिम सोच समझकर लें, वरना लेने के देने पड़ सकते हैं। अगर उधार लेने की सोच रहे हैं तो आज आसानी से मिल जाएगा। आज बच्चों के साथ मौज मस्ती में रहेंगे।

आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। गौ माता को हरा चारा खिलाएं।


​तुला राशि, आय के नए स्रोत मिलने के आसार image

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। बस जल्दबाजी से बचें। आज आपको आमदनी का नया स्रोत मिल सकता है। इससे आपको धन लाभ भी होगा। अगर व्यापार में आपका धन फंस गया है तो आज वापस मिल सकता है। हालांकि आज आपको किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना चाहिए। धोखा मिल सकता है। साझेदारी में काम करने से बचें।

आज भाग्य 62% आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें।


​वृश्चिक राशि, नौकरी में मिल सकते हैं नए मौके image

वृश्चिक राशि के जातक आज अगर बिजनेस से जुड़ी कोई योजना बनाएंगे तो उसका अच्छा लाभ मिल सकता है। जो लोग नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, उन्हें बेहतर अवसर मिल सकता है। निवेश से लाभ की संभावना है, लेकिन जल्दबाजी न करें। किसी परेशानी को लेकर माता-पिता से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। सोच-समझकर लिए गए फैसले आज आपके लिए लाभदायक रहेंगे। आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

आज भाग्य 92% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल पर दूध मिश्रित पानी चढ़ाएं।


​धनु राशि, व्यापार में हो सकती है उन्नति image

धनु राशि के राजनीति से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। परिवार की मदद से आर्थिक समस्याओं का समाधान हो सकता है। व्यापार में उन्नति के संकेत मिलेंगे। माहौल अच्छा रहेगा। आज धर्म कर्म में आपका मन लगेगा। आप परिवार के साथ पूजा, भजन या कीर्तन जैसे धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हो सकते हैं। किसी भी तरह के विवाद से दूर रहें। संयम बना रखें।

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं।


​मकर राशि, व्यापार में लाभ के लिए करना पड़ेगा संघर्ष image

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। व्यापार में लाभ के लिए संघर्ष करना पड़ेगा, लेकिन रोजमर्रा के खर्च पूरे हो जाएंगे। अगर यात्रा कर रहे हैं तो वाहन सावधानी से चलाएं। दुर्घटना का खतरा हो सकता है। पारिवारिक विवाद में आपको शांति और समझदारी से काम लेना होगा। गुस्से से बचें। सोच-समझकर निर्णय लें। संपत्ति से जुड़े किसी मामले में जीत मिलने की संभावना है।

आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करें।

Loving Newspoint? Download the app now