अगली ख़बर
Newszop

भारत से ज्यादा तेज दौड़ रही है इन 14 देशों की इकॉनमी, नाम देखकर हैरान रह जाएंगे आप

Send Push
नई दिल्ली: दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में भारत की इकॉनमी सबसे तेजी से दौड़ रही है। लेकिन अगर सभी छोटे-बड़े देशों को मिला दिया जाए तो 14 देशों की जीडीपी भारत से ज्यादा तेजी से बढ़ रही है। आईएमएफ के अक्टूबर, 2025 वर्ल्ड इकनॉमिक आउटलुक के मुताबिक भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट इस साल यानी 2025 में 6.6% रहने का अनुमान है। इस लिस्ट में साउथ सूडान सबसे आगे है। साउथ सूडान साल 2011 में सूडान से अलग हुआ था। इस देश की जीडीपी के इस साल 24.3 फीसदी की रफ्तार से बढ़ने का अनुमान है।

साउथ सूडान के बाद एक और अफ्रीकी देश लीबिया का नंबर है। इस देश की जीडीपी के इस साल 15.6 फीसदी की रफ्तार से बढ़ने की उम्मीद है। कैरेबियाई देश गुयाना इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। उसकी इकॉनमी के 10.3 फीसदी की रफ्तार से बढ़ने का अनुमान है। इस लिस्ट में आयरलैंड (9.1%), किर्गीज रिपब्लिक (8%), ताजिकिस्तान (7.5%), गिनी (7.2%), जॉर्जिया (7.2%), इथियोपिया (7.2%), रवांडा (71.%), बेनिन(7%), उजबेकिस्तान (6.8%) और भूटान (6.8%)भी भारत से आगे हैं। नाइजर (6.6%) की इकॉनमी भारत की रफ्तार से बढ़ने का अनुमान है।


भारत से पीछे

वियतनाम की इकॉनमी के इस साल 6.5 फीसदी की रफ्तार से बढ़ने का अनुमान है। युगांडा और आइवरी कोस्ट की जीडीपी 6.4% की रफ्तार से बढ़ सकती है। इसी तरह जिम्बाब्वे, गांबिया, तंजानिया, सेनेगल और जिबूती की जीडीपी एक बराबर 6% बढ़ सकती है। कजाकस्तान की इकॉनमी 5.9%, जांबिया की 5.8%, मंगोलिया की 5.5%, फिलीपींस की 5.4%, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो की 5.3%, टोगो की 5.2% और कैप वेर्डे की इकॉनमी की 5.2 फीसदी की रफ्तार से बढ़ने का अनुमान है।
न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें