शिव मंदिर में दीपक जलाएं

सावन के पवित्र महीने में रोजाना सुबह और प्रदोष काल में शिवलिंग पर जल, बेलपत्र और फूल अर्पित करने के बाद दीपक जलाएं। कहा जाता है कि शिवलिंग के पास जलाया गया दीपक जीवन के अंधकार को दूर करता है और शांति प्रदान करता है।
तुलसी और शमी के पौधे के पास जलाएं दीपक
सावन के महीने में घर में तुलसी और शमी के पौधे के पास दीपक जलाना विशेष पुण्यकारी माना जाता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और दरिद्रता दूर होती है। तुलसी माता भगवान विष्णु को प्रिय हैं, लेकिन सावन में शिव को भी तुलसी पूजा का अप्रत्यक्ष पुण्य फल प्राप्त होता है।
सावन में पीपल के वृक्ष के नीचे जलाएं दीपक

सावन में पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाना पितरों के आशीर्वाद और वंश वृद्धि के लिए बहुत शुभ होता है। पीपल को देव वृक्ष कहा गया है और इसमें त्रिदेवों का वास माना जाता है ब्रह्मा, विष्णु और महेश इसलिए सावन के महीने में रोजाना प्रदोष काल में पीपल वृक्ष पर दीपक जलाने से त्रिदेव का आशीर्वाद प्राप्त होता है और व्यक्ति जीवन में कभी भी असफल नहीं होता है।
सुनसान स्थान पर जलाएं दीपक
सावन में स्नान के बाद नाग देवता का ध्यान करते हुए सुनसान स्थान में और घर के बाहर एक दीपक जलाएं। इससे सर्प का भय भी दूर होगा और शिव कृपा से सुख समृद्धि भी बढेगी। साथ ही सावन के माह में घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में लक्ष्मी जी का वास होता है। इसे गृह प्रवेश और धन प्राप्ति के लिए बहुत शुभ माना गया है।
भगवान शिव का ध्यान करते हुए जलाएं दीपक
सावन के महीने में रोजाना पूजा घर में एक दीप भगवान शिव को अर्पित करते हुए उत्तर मुंह करके दीप जलाएं। ऐसा करने से कैलाश पर विराजमान भगवान शिव का ध्यान करें ऐसा करने से भगवान शिव का आशीर्वाद व्यक्ति पर हमेशा बना रहता है।
सावन दीपक पूजन विधि

दीपक जलाते हुए इन बातों का रखें विशेष ख्याल
- दीपक में शुद्ध घी या तिल का तेल ही उपयोग करें।
- दीपक जलाते समय ओम नमः शिवाय या श्री शिवाय नमस्तुभ्यं मंत्र का जप करें।
- दीपक जलाते समय मन में कामना रखें कि जीवन में अज्ञान और दुख का अंधकार दूर हो।
You may also like
Sawan 2025 :राजस्थान के इस शिव मंदिर में हर सोमवार प्रकट होते है नाग देवता, दूर-दूर से दर्शन करने आते है लोग
SL vs BAN 1st T20i: पहले टी20 में श्रीलंका ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया, कुसल मेंडिस ने किया शानदार प्रदर्शन
लाल लंगोट बाबा की जिद और जुनून की मिसाल! 20 सालों में अकेले चीर दिया पहाड़, 3KM में समेट दी 30 किलोमीटर की दूरी
सपने, साहस और साम्राज्य की कहानी...छोटे शहर से करोड़ों की उड़ान भरने वाली महिला ने जानें कैसे बदली कैशबैक की दुनिया
Rajasthan: शादी से पहले ही दूल्हन के साथ दूल्हा पहुंच गया सुहागरात मनाने, मना किया तो कर दिया ये कांड, कहा-मुझे नहीं तो किसे...