जांजगीर चांपा: छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले के कोटमी सोनार गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक घर में खतरनाक मगरमच्छ को छिपे हुए देखा गया। मगरमच्छ पर नजर पड़ते ही परिजन चीखते हुए घर से बाहर भागे। हालांकि वह किसी को नुकसान पहुंचा पाता इससे पहले गांव के साहसी युवाओं ने उसको रस्सी से जकड़ लिया।
जानकारी अनुसार कोटमी सोनार गांव निवासी कुलदीप सिंह के घर में सुबह करीब 5 फीट लंबा खतरनाक मगरमच्छ घुस गया था। वह कब और कैसे घर के अंदर आ गया, परिजन को पता ही नहीं चला। उसे देखते ही घर के लोग चीखने लगे थे। आस-पड़ोस में खबर फैलते ही कुलदीप के घर लोगों का हुजुम लग गया।
युवाओं ने रस्सियों के सहारे किया रेस्क्यू
कुलदीप के घर में मगरमच्छ होने की जानकारी के गांव के कुछ युवा एकत्रित हुए और रस्सियो के सहारे मगरमच्छ का रेस्क्यू प्रारंभ किया। बड़ी मशक्कत के बाद उसे रस्सी के फंदे में फंसाकर उसके मुंह को बांधकर उसे बाहर निकाला गया। मगरमच्छ को पास ही स्थित क्रोकोडाइल पार्क में छोड़ा गया है।
क्रोकोडाइल पार्क के पास है घर, मगर दिखना आम बात
स्थानीय लोगों के अनुसर कोटमी सोनार गांव में मगरमच्छ दिखना या फिर गली, पार्क या खेत में घूमते मिल जाना कोई नई बात नहीं है। गांव में ही क्रोकोडाइलपार्क स्थिति है, जहां करीब 400 से अधिक मगरमच्छ संरक्षित हैं। यह पार्क छत्तीसगढ़ का एकमात्र क्रोकोडाइल पार्क है।

You may also like
प्रथम खेलो इंडिया वॉटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल-2025 में मप्र के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन
मप्रः विधायक रामेश्वर शर्मा ने की नेता प्रतिपक्ष सिंगार के अमर्यादित बयान की कड़ी आलोचना
नेशनल स्पेस मीट 2.0 में अंतरिक्ष अनुप्रयोगों के माध्यम से विकसित भारत 2047 का रोडमैप होगा तैयार
इंदौर संभाग में ई-ऑफिस प्रणाली से कार्य करने में होने लगी सुलभता
मुबंई-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर उद्योग स्थापित करने के लिए प्रक्रिया होगी तेज