Next Story
Newszop

आज का वृषभ राशिफल, 22 जून 2025 : दिन का दूसरा भाग आपके लिए अधिक अनुकूल रहेगा

Send Push
Taurus Horoscope Today 22 June, 2025 :

आज वृषभ राशि का करियर राशिफल : आज का दिन वृषभ राशि वालों के लिए कामकाज के लिहाज से मिश्रित रहेगा। दिन का दूसरा भाग आपके लिए अनुकूल रहेगा। सुबह का समय कुछ व्यवधानों और व्यस्तताओं से भरा रह सकता है, लेकिन दोपहर के बाद स्थितियां आपके पक्ष में आने लगेंगी। व्यवसाय करने वालों के लिए वस्त्र, फैशन, और सौंदर्य से संबंधित क्षेत्रों में अच्छी गति और मुनाफे की संभावना बन रही है। किसी पुराने क्लाइंट से अच्छी डील मिल सकती है। आज आपको कारोबार में कर्मचारियों से पूरा सपोर्ट मिलेगा। आपके सितारे बताते हैं कि आज यात्रा और वाहन पर आपको धन खर्च करना पड़ सकता है। वैसे आज ससुराल पक्ष से आर्थिक सहयोग या उपहार मिलने की संभावना है।



आज वृषभ राशि का प्रेम और पारिवारिक राशिफल: वृषभ राशि के जातको को आज पारिवारिक जीवन में तनाव और उलझन का सामना करना पड़ सकता है। आपको आज संयम से काम लेना होगा, क्रोध को आज अपने ऊपर हावी न होने दें। जीवनसाथी और प्रेमी के साथ संबंधों में आज मधुरता रहेगी। घर में सुख-सुविधा की वस्तुओं की खरीदारी हो सकती है। शाम का समय आपका परिवार के साथ आनंदपूर्वक बीतेगा। आप आज पिता और घर के बड़ों से मार्गदर्शन प्राप्त कर पाएंगे।



आज वृषभ राशि की सेहत: सेहत के लिहाज़ से आज दिन वृषभ राशि के लिए सामान्य रहेगा, थकावट, सिरदर्द जैसी समस्या आपको हो सकती है। आपके लिए सलाह है कि भोजन संतुलित और हल्का लें। सकारात्मक रहें।



आज वृषभ राशि के उपाय : वृषभ राशि के जातकों को आज उपाय के तौर पर भगवान सूर्य को जल में रोली मिलाकर अर्घ्य देना चाहिए साथ ही आज गाय को गुड़ भी खिलाना चाहिए। इससे आपको सकारात्मक फल की प्राप्ति होगी।
Loving Newspoint? Download the app now