Next Story
Newszop

Success Story: सरकारी स्कीम से 10 लाख का लोन लेकर ये कहां लगा दिया? अब 220 करोड़ का ब्रांड, हर कोई हैरान

Send Push
नई दिल्ली: अनंत तांतेड़ मूल रूप से इंदौर के रहने वाले हैं। वह एक ऐसे उद्यमी हैं जिन्होंने अपनी दूरदर्शिता और कड़ी मेहनत से सफल फैशन ब्रांड खड़ा किया है। उनका परिवार पहले से ही कपड़ा व्यवसाय से जुड़ा था। लेकिन, अनंत ने अपना खुद का रास्ता बनाने का फैसला किया। करीब 13 साल पहले 23 साल की उम्र में अनंत इस दिशा में बढ़ गए थे। उन्होंने सरकार की एक योजना के तहत 10 लाख रुपये का लोन लिया। इससे उन्होंने बेंगलुरु के कोरमंगला में 'द इंडियन गैराज कंपनी' (TIGC) की शुरुआत की। शुरुआत में उनके साथ केवल चार लोग थे। आज, TIGC एक बड़ा ब्रांड बन गया है। इसका टर्नओवर करीब 220 करोड़ रुपये है। बेंगलुरु में उनका 20,000 वर्ग फीट का ऑफिस है। उनकी टीम में 400 कर्मचारी हैं। TIGC डिजाइनर-क्वालिटी के कपड़े किफायती दामों पर बेचती है। आइए, यहां अनंत तांतेड़ की सफलता के सफर के बारे में जानते हैं।
सीमित पूंजी से शुरुआत image

अनंत तांतेड़ TIGC के मालिक हैं। वह इंदौर के रहने वाले हैं। उनके पिता कपड़ों के डिस्ट्रीब्यूटर थे। अनंत ने कॉलेज के आखिरी साल में सरप्लस शर्ट बेची थीं। इससे उन्हें बिजनेस का अनुभव मिला। लगभग 13 साल पहले जब अनंत तांतेड़ सिर्फ 23 साल के थे, उन्होंने अपने खुद के कपड़ों का ब्रांड लॉन्च करने का महत्वाकांक्षी कदम उठाया। उस समय उनके पास बड़ी पूंजी नहीं थी। इसलिए उन्होंने सरकार की एक योजना के तहत 10 लाख रुपये का लोन लिया। इसी सीमित पूंजी के साथ उन्होंने बेंगलुरु के कोरमंगला में एक छोटे से दफ्तर में 'द इंडियन गैराज कंपनी' (TIGC) की शुरुआत की। उनके साथ शुरुआत में सिर्फ चार लोग थे।


चुनौतियों का करना पड़ा सामना image

भारतीय फैशन बाजार में, खासकर पुरुषों के कपड़ों के सेगमेंट में ब्रांड स्थापित करना कोई आसान काम नहीं था। शुरुआत में टीआईजीसी ने पुरुषों के कैजुअल परिधानों पर फोकस किया। इसमें शर्ट, टी-शर्ट और जीन्स जैसे उत्पाद शामिल थे। इस सेगमेंट में उन्हें बड़े ब्रांडों और पहले से स्थापित प्लेयर्स के साथ प्रतिस्पर्धा करनी पड़ी। इसके लिए मार्केटिंग, क्वालिटी और डिस्ट्रीब्यूशन में लगातार इनोवेशन की जरूरत थी।


ई-कॉमर्स का उठाया फायदा image

अनंत तांतेड़ ने डिजिटल और ई-कॉमर्स की बढ़ती ताकत को पहचाना। उन्होंने अपने उत्पादों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बेचने पर विशेष ध्यान दिया। इससे उन्हें पूरे भारत में ग्राहकों तक पहुंचने में मदद मिली। यह रणनीति उनके लिए गेम-चेंजर साबित हुई। कारण है कि इसने उन्हें पारंपरिक खुदरा स्टोर की बड़ी लागत से बचाया। साथ ही तेजी से बढ़ने का मौका दिया। समय के साथ TIGC ने अपनी प्रोडक्ट रेंज का विस्तार किया। पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं के कपड़ों के सेगमेंट में भी कदम रखा।


तेजी से बनाई अलग पहचान image

अपनी क्वालिटी, डिजाइन और किफायती कीमतों के कारण 'द इंडियन गैराज कंपनी' ने तेजी से लोकप्रियता हासिल की। अनंत तांतेड़ की नेतृत्व क्षमता और उनकी टीम की कड़ी मेहनत ने TIGC को एक छोटे स्टार्टअप से एक पहचान बनाने वाले ब्रांड में बदल दिया। आज, TIGC भारत के अग्रणी ऑनलाइन फैशन ब्रांडों में से एक है। इसकी उपस्थिति कई प्रमुख ई-कॉमर्स पोर्टल्स पर है। अनंत तांतेड़ ने हाल ही में क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया। मीडिया रिपोर्टों के मुताबित, कंपनी का बिजनेस 220 करोड़ रुपये का है। अनंत तांतेड़ की कहानी दर्शाती है कि कैसे एक युवा उद्यमी, सीमित संसाधनों के बावजूद सही रणनीति और दृढ़ संकल्प के साथ सफल व्यवसाय खड़ा कर सकता है। यह सिर्फ एक कपड़ों के ब्रांड की कहानी नहीं, बल्कि सपने को हकीकत में बदलने की कहानी है।

Loving Newspoint? Download the app now