फैसलाबाद: साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले को एकतरफा अंदाज में अपने नाम कर लिया। फैसलाबाद के इकबाल स्टेडियम में खेले गए मैच को साउथ अफ्रीका ने 8 विकेट से अपने नाम किया। पहले खेलते हुए पाकिस्तान ने 9 विकेट पर 269 रन बनाए। जवाब में साउथ अफ्रीका ने 59 गेंद रहे मुकाबले को 8 विकेट से अपने नाम कर लिया। 3 मैचों की सीरीज अब 1-1 से बराबर हो गई है।
पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम को पहले ही ओवर में फखर जमां के रूप में बड़ा झटका लगा। वह खाता भी नहीं खोल पाए। फखर को आउट करने वाले नांद्रे बर्गर ने बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को भी चलता कर दिया। बाबर ने 11 जबकि रिजवान ने 4 रन बनाए। 22 रन पर 3 विकेट गिरने के बाद सईम आयूब और सलमान आगा ने पाकिस्तान की पारी को संभाला। दोनों ने टीम को 100 के पार पहुंचाया और अपने अपने अर्धशतक पूरे किए।
53 रन बनाकर आयूब कोर्बिन बोर्श का शिकार बने। सलमान आगा ने 69 रन नबाए। मोहम्मद नवाज ने 59 गेंद पर 59 रन बनाकर पारी को फिनिशिंग टच दिया। नांद्रे बर्गर ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। नकबायोमजी पीटर को भी तीन विकेट मिले।
डिकॉक ने ठोका तूफानी शतक
पाकिस्तान को क्विंटन डिकॉक और लुआन-ड्रे प्रीटोरियस की जोड़ी ने विस्फोटक शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 71 गेंदों पर 81 रनों की साझेदारी हुई। डिकॉक इस सीरीज से संन्यास के बाद वनडे क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। प्रीटोरियस अर्धशतक लगाने से चूक गए। 40 गेंद पर 46 रन बनाकर वह मोहम्मद वसीम जूनियर का शिकार बने।
इसके बाद डिकॉक को टोनी डे जोर्जी का साथ मिला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 153 रन जोड़े। डिकॉक ने अपने वनडे करियर में 22वां शतक ठोका। जोर्जी 63 गेंद पर 76 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने 9 चौके और 3 छक्के मारे। 41वें ओवर में साउथ अफ्रीका ने दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। डिकॉक ने 119 गेंद पर 123 रन बनाए। उन्होंने 8 चौकों के अलावा 7 छक्के मारे।

You may also like

ब्रिटिश अफसरों के स्वागत में लिखा गया था राष्ट्रगान... BJP MP के बयान पर गरमाई सियासत, भड़की कांग्रेस ने सुनाई

जब अक्षय संग सगाई पर बोलीं रवीना टंडन- लड़कियां हर हफ्ते बॉयफ्रेंड बदलती और मेरे मन में टूटी इंगेजमेंट अटकी रही

Bigg Boss 19: स्टोर रूम में छिपकर लौटे प्रणित मोरे, फरहाना-कुनिका के उड़े होश, तो मृदुल ने लपककर गले से लगा लिया

Voter List Download 2003 Uttar Pradesh: घर बैठे वोटर लिस्ट कर सकते हैं डाउनलोड, पूरी प्रक्रिया जानिए

Health Tips- फ्रिज में रखा खाना कितनी देर तक रहता हैं सुरक्षित, जानिए पूरी डिटेल्स