गोंडा: बीजेपी के कद्दावर सांसद रहे बृजभूषण शरण सिंह ने अपनी इकलौती बेटी शालिनी सिंह की तारीफों के पुल बांधे हैं। उन्होंने बताया कि शालिनी सिंह लॉ फैकल्टी की पहली महिला प्रेसिडेंट रह चुकी है। उसने इसके लिए उनसे कोई सपोर्ट नहीं लिया। उसने अपने दम पर ये चुनाव जीता। उसे बचपन से कविता लिखने का शौक है। वह बहुत अच्छा लिखती है।   
   
यूपी तक न्यूज चैनल से बातचीत में बृजभूषण सिंह ने कहा- 'हमारी बेटी पढ़ी-लिखी है। संजीदा है। कविता लिखने का शौक है उसको लेकिन पहली बार कवि सम्मेलन में काव्य पाठ करने गई थी तो थोड़ी हिचकिचाहट थी। वह लिखती अच्छा है। वह लॉ फैकल्टी की पहली महिला प्रेसिडेंट रह चुकी है। जब वह चुनाव लड़ी तो उसने कहा कि पापा मुझे आपसे कुछ नहीं चाहिए। आपका कोई सपोर्ट नहीं चाहिए। मैं खुद से चुनाव लड़ूंगी। मैंने उसका कोई सपोर्ट किया भी नहीं। उसने कहा कि यह चुनाव मैं अकेले इसलिए लड़ना चाहती हूं क्योंकि आज तक लॉ फैकल्टी का प्रेसिडेंट कोई महिला नहीं हुई। वह अपने बल पर प्रेसिडेंट बनी। उसमें परिवार का कोई सहयोग नहीं है।'
   
पहली बार मंच से किया काव्य पाठआपको बता दें कि पिछले दिनों शालिनी सिंह का नोएडा में काव्य पाठ करते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था। कैसरगंज सीट से सांसद रह चुके बृजभूषण शरण सिंह की बेटी ने पहली बार मंच से कविता पाठ किया। वह पांच किताबें लिख चुकी हैं। वह नोएडा सिटिजन फोरम की सदस्य और वकील भी हैं।
   
बीजेपी नेता विशाल सिंह से हुई शादीशालिनी की शादी बीजेपी नेता विशाल सिंह से हुई है। विशाल सिंह के पिता आरा से पूर्व सांसद अजीत सिंह और मां पूर्व सांसद मीना सिंह हैं। शालिनी और विशाल का एक 13 साल का बेटा है, जिसका नाम अथर्व है।
  
You may also like
 - सेंटिनल स्ट्राइक एक्सरसाइज: थार रेगिस्तान में भारतीय सेना की नई रणनीतिक तैयारी, इस तकनीक से दुश्मन भी कांपेगा!
 - मुंबई: बॉस्टन आइवी हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड में करोड़ों का घोटाला, ईओडब्ल्यू करेगी जांच
 - BAN vs WI 3rd T20: तंजीद हसन की जिम्मेदारी भरी 89 रन पारी से बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 152 रन का लक्ष्य
 - शरीर में ये 5 लक्षण दिखें तो दौड़े डॉक्टर के पास, लिवर कैंसर का खतरा!
 - भारत की एकता के शिल्पकार सरदार पटेल, पीएम मोदी के शब्दों में लौह पुरुष की गाथा